बॉलीवुड

Mardaani 3: सीटियां बजाने से रोक नहीं पाएंगे अगर जान लेंगे ‘मर्दानी 3’ के बारे में ये बातें, गिनते-गिनते थक जाएंगे ट्विस्ट और टर्न

Mardaani 3 Review: अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मच अवेटेड फिल्म 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। चलिए बात करते हैं फिल्म के मजबूत पहलुओं के बारे में।

less than 1 minute read
Jan 30, 2026
Mardaani 3 Review
Mardaani 3 Review (सोर्स- IMDb)

Mardaani 3 Review: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' ने 30 जनवरी यानी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म में मल्लिका प्रसाद और 'वश 2' फेम एक्ट्रेस जानकी बोदीवाला भी नजर आ रही हैं। फिल्म के उन पहलुओं की बात करते हैं जो इसकी खासियत हैं। दमदार कहानी, एक्शन या फिर अभिनय ने दिखाया दम, चलिए एक नजर डालते हैं इसके स्टॉन्ग प्वाइंट्स पर।

सस्पेंस और थ्रिल से भरी है कहानी (Mardaani 3 Review)

सबसे ऊपर हम रखते हैं फिल्म में आने वाले उन ट्विस्ट और टर्न्स को जो तालियां और सीटियां बजाने पर मजबूर कर देते हैं। फिल्म को देखने के बाद पता चलता है कि जितना सोचकर जाओ उससे दोगुना मजे फिल्म देकर चली जाती है। दिलचस्प मोड़ की कमी नहीं है इस फिल्म में और यही इसे दर्शकों को बांधे रखने में मदद करते हैं।

अभिनय में कास्ट का दिखा दम

चाहें बॉलीवुड की रानी हों या फिर अपने खूंखार अवतार से लोगों को नफरत कराने वालीं मल्लिका प्रसाद, अभिनय इस फिल्म की जान कहा जा सकता है। किरदारों ने कहानी को रियल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और एक्टिंग भी इसके मजबूत पहलुओं में गिनी जा सकती है।

फिल्म की स्टोरीलाइन ने फूंकी जान

एक और स्टॉन्ग प्वाइंट इस फिल्म में इसकी स्टोरीलाइन है। जब समाज के अपराध से इसे जोड़ा जाता है तो अपने-आप ही एक इमोशनल टच मिल जाता है। दर्शकों को कहानी बांधे रखती है। बार-बार ट्विस्ट और टर्न उसमें दिखाए जाते हैं जिससे दिलचस्पी बनी रहती है। हालांकि थोड़ा स्लो डाउन करने की जरूरत महसूस जरूर होती है लेकिन कुल मिलाकर फिल्म दर्शकों की कसौटी पर बिल्कुल खरी उतरती है।

Published on:
30 Jan 2026 01:57 pm