बॉलीवुड

मैं ब्लू फिल्म बना रहा था… इस एक्टर की सास देखने गई थी उनकी मूवी, लोग दे रहे थे गालीं, फिर ऐसे बची शादी

Bollywood Actor: मास्टर राजू ने बताया कि उनकी एक फिल्म देखकर उनकी होने वाली सास डर गई थीं और शादी तोड़ने वाली थीं। लोग थिएटर में गालियां दे रहे थे। तब बेहद मुश्किल से उनकी शादी बची।

2 min read
Feb 10, 2026
मास्टर राजू ने अपनी शादी को लेकर किया खुलासा

Actor Master Raju: 70 के दशक के फेमस बाल कलाकार और दिग्गज अभिनेता मास्टर राजू ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान और दिव्या भारती जैसे सितारों के साथ काम किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर उनका एक 'नेगेटिव' किरदार उनकी असल जिंदगी की शादी तुड़वाने की नौबत तक ले आया था? हाल ही में एक इंटरव्यू में राजू ने अपनी फिल्म 'खुद्दार' से जुड़ा एक बेहद मजेदार और थोड़ा डरावना किस्सा शेयर किया है।

ये भी पढ़ें

पैसों के लिए हुआ दिव्या भारती का इस्तेमाल, मौत के 32 साल बाद करीबी दोस्त ने किया खुलासा

मास्टर राजू की सास देखने गई थी उनकी फिल्म (Actor Master Raju Big Revealed On her marriage)

सिद्धार्थ कन्नन संग खास बातचीत में मास्टर राजू ने बताया, "यह वाकया उस समय का है जब मेरी शादी की बात चल रही थी। ऐसे में मेरी होने वाली पत्नी तो मुझे जानती थीं, लेकिन मेरी सास ने कभी मुझे पर्दे पर नहीं देखा था। सास ने जब मेरे काम के बारे में मेरी होने वाली पत्नी से पूछा तो वह उन्हें थिएटर में फिल्म 'खुद्दार' दिखाने ले गईं। फिल्म में मैं एक बेहद क्रूर विलेन की भूमिका में था और मैं करिश्मा कपूर की ब्लू फिल्म बनाता हू और उन्हें जहर देने की कोशिश करता हूं।"

थिएटर में लोग दे रहे थे गालियां (Master Raju Movie)

थिएटर का माहौल याद करते हुए राजू आगे बताते हैं, "मेरी सास और पत्नी फिल्म देख रही थीं। जैसे ही स्क्रीन पर मेरा वो 'डर्टी सीन' आया जहां मैं करिश्मा कपूर को जहर दे रहा था, पूरी पब्लिक चिल्लाने लगी। 'अरे कितना कमीना है यह, इसे तो मर जाना चाहिए!' मेरी सास सन्न रह गईं। उन्हें लगा कि क्या वह अपनी बेटी का हाथ एक ऐसे इंसान के हाथ में देने जा रही हैं जिसे पूरी दुनिया गालियां दे रही है और क्लाइमेक्स में जब गोविंदा उन्हें मार रहे थे, तब उनकी सास और पत्नी एक-दूसरे का चेहरा देख रही थीं। सास को लगा कि यह लड़का तो वाकई में बहुत बुरा है।

कॉमेडी ने बचाई मास्टर राजू की शादी (Master Raju Comedy Movie)

राजू हंसते ने हंसते हुए बताया कि मामला बिगड़ते-बिगड़ते बचा। बाद में उनकी सास को समझाना पड़ा कि वह सिर्फ एक्टिंग थी। उन्हें राजू की पुरानी फिल्म 'दिल का क्या कसूर' दिखाई गई, जिसमें उन्होंने कॉमेडी की थी। जब सास ने उनका मजाकिया अंदाज देखा, तब जाकर उन्हें चैन आया और उन्हें यकीन हुआ कि उनकी बेटी एक अच्छे इंसान के साथ सुरक्षित हाथों में है।

मास्टर राजू ने की गोविंदा और करिश्मा की तारीफ

इसी इंटरव्यू में मास्टर राजू ने उस दौर की अपनी पसंदीदा जोड़ी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि एक्टिंग, डांस और लुक्स के मामले में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी का कोई मुकाबला नहीं है। राजू के मुताबिक, गोविंदा जितने वर्सटाइल एक्टर हैं, उन्हें उस समय सिर्फ करिश्मा ही टक्कर दे सकती थीं।

ये भी पढ़ें

गोविंदा का टूटा ‘सब्र का बांध’, अफेयर और बेटे के करियर पर दिया करारा जवाब, बोले- मेरे घर के ही लोग…

Also Read
View All

अगली खबर