बॉलीवुड

शीला ने मिमोह का रेप केस में किया बचाव,ये बयान देकर चौकाया

मिमोह पर भोजपुरी अभिनेत्री ने रेप, धोखा और जबरदस्ती अबॉर्शन का आरोप लगाया है।

2 min read
Jul 11, 2018
mithun son mahaakshay rape charge

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह हाल ही में अपनी शादी की डेट टल जाने की वजह से मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन अब वह शादी कर चुके हैं। इन दिनों वह एक बार से अपनी सास शीला के द्वारा रेप केस के खंडन की वजह से सुर्खियों में बरकरार हैं। मिमोह पर भोजपुरी अभिनेत्री ने रेप, धोखा और जबरदस्ती अबॉर्शन का आरोप लगाया है। इसके कारण उनकी शादी में कुछ दिन पहले बाधा आई थी।

शीला ने किया रेप के आरोप का खंडन

अग्रिम जमानत पर बाहर आए मिमोह मंगलवार को साउथ इंडियन फिल्मों की ऐक्ट्रेस मदालसा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद मिमोह की सास शीला ने उनपर लगे रेप के आरोप का खंडन किया है। बता दें कि मीडिया से बातचीत के दौरान मिमोह की सास ने बताया कि मिमोह और मदालसा दोनों ही काफी खुश हैं और सबके आशीर्वाद से शादी अच्छे से हो गई। साथ ही शीला ने भोजपुरी अभिनेत्री द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को नकार दिया है।'

#sun #like #friends #beautiful #glam #style #pretty #beauty #star #mimoh

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

मिमोह की मां पर भी लगा था आरोप

गौरतलब है कि अभिनेत्री ने मिमोह की मां योगिता बाली पर भी आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने बेटे से रिलेशनशिप रखने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले मिमोह की शादी 7 जुलाई को होनी थी लेकिन पुलिस के पूछताछ करने के लिए आने से शादी की डेट आगे बढ़ानी पड़ी थी। हालांकि शीला ने पुलिस के आने की बात से भी इनकार किया और कहा, 'कोई पुलिस नहीं आई थी। जो कुछ लिखा गया सब अफवाह है। साथ ही यह भी कहा कि वह हैरान हैं कि कोई ऐसी बातें कैसे लिख सकता है।' उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए शादी को टाल दिया गया था।'

शीला ने अभिनेत्री के लिए प्रार्थना की

शीला ने अपनी बात आगे बढ़ाया और कहा कि 'दोनों परिवार एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। उनके पति सुभाष और मिथुन ने फिल्म ऐंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट में साथ पढ़ाई की थी। शीला कहती हैं कि वे बौद्ध धर्म को मानती हैं और माफ करके भूल जाने में विश्वास करती हैं।' साथ ही उन्होंने यह भी कहा, 'उनका परिवार बौद्ध धर्म को मानता है और उनका परिवार हमेशा हर किसी की खुशी के लिए प्रार्थना करता है। वह उस अभिनेत्री की खुशी और बुद्धि के लिए भी प्रार्थना करती हैं।'

ये भी पढ़ें

रेप और धमकी के आरोप में मिथुन के बेटे को मिली अग्रिम जमानत, आज होगी धूम-धाम से शादी
Published on:
11 Jul 2018 03:35 pm
Also Read
View All