
mithun
रेप,गर्भपात और धमकी के एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती उर्फ मिमोह उनकी शादी के दिन अग्रिम जमानत मिल गई है। दरअसल मिथुन और उनकी पत्नी योगिता बाली ने मिमोह की अग्रिम जमानत के लिए रोहिणी जिला अदालत में याचिका दायर की थी जोकि मंजूर हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिमोह चक्रवर्ती की शादी उनकी प्रेमिका मदालसा शर्मा से शनिवार (7 जुलाई) को तय की गई थी। लिहाजा मिमोह के पिता मिथुन और मां योगिता बाली ने बेटे की अग्रिम जमानत के लिए पूरी कोशिश की और उसमें कामयाबी पाई।
भोजपुरी एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
बता दें कि मिमोह और उनकी मां योगिता बाली पर एक भोजपुरी अदाकारा ने रेप और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। अभिनेत्री का आरोप है कि वह अप्रैल 2015 में मिमोह के संपर्क में आई थी। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक एक दिन नशे की डोज देकर मिमोह ने अभिनेत्री का रेप किया।
लंब समय से थे रिलेशनशिप में
एक्ट्रेस ने मिथन के बेटे के साथ लंबे वक्त तक रिलेशन में रहने का दावा किया है। एक्ट्रेस के मुताबिक मिमोह ने उससे शादी करने का वादा किया था जो बाद में झांसा साबित हुआ।अभिनेत्री ने यह भी आरोप लगाया है कि रेप के बाद जब वह प्रेग्नेंट हो गई थी तो मिमोह ने उसका गर्भपात कराने की भी कोशिश की थी। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली ने फोन पर एक्ट्रेस को धमकी दी थी। एक्ट्रेस के मुताबिक 2017 में उसके कहने पर मिमोह ने माता-पिता से शादी की बात करने के लिए हामी भर दी थी लेकिन बाद में यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उनकी कुंडलियां नहीं मिलीं।
Published on:
7 Jul 2018, 7:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.