बॉलीवुड

Mira Rajput के पिता Shahid Kapoor को नहीं बनाना चाहते थे अपना दामाद, तीन मुलाकातों में एक्टर हार बैठे थे अपना दिल

मीर राजपूत (Mira Rajput) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मीरा के पिता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को अपना दामाद नहीं बनाना चाहते थे और उसके पीछे वजह कुछ अलग थी।
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2022, 2:40 PM IST
Mira Rajput के पिता Shahid Kapoor को नहीं बनाना चाहते थे अपना दामाद
Mira Rajput के पिता Shahid Kapoor को नहीं बनाना चाहते थे अपना दामाद

हम सभी जानते हैं कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का नाम एक वक्त पर एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ जुड़ चुका है, जिससे उनका ब्रेकअप होने के बाद उनकी जिंदगी मीरा राजपूत (Mira Rajput) की एंट्री हुई थी। मीरा राजपूत के साथ शाहिद के साथ अरेंज मैरिज थी, लेकिन बेहद कम लोग ये जानते हैं कि मीरा, शाहिद से 13 साल छोटी हैं। जब शाहिद ने मीरा को पहली बार देखा था तबहि वो उनके प्यार की गिरफ्त में आ गए थे। आज मीर राजपूत आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी खास मौके पर हम आपको दोनों की शादी से जुड़ा एक खास किस्सा बताने जा रहे हैं।

शादी के वक्त मीरा 21 साल की थीं और शाहिद 34 साल के थे। शाहिद कपूर पहली बार मीरा राजपूत से अपनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग के दौरान मिले थे। वहीं अपने एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद ने बताया था कि 'मुझे याद है जब मैं मीरा राजपूत के पैरेंट्स से मिलने दिल्ली वाले फार्म हाउस पर गया था, उस वक्त मैं फिल्म के किरदार के लिए टॉमी वाले लुक में था। मेरे बाल बढ़े हुए थे और पोनीटेल रखी हुई थी। मैंने अजीब से जूते पहन रखे थे और मेरी बॉडी पर बहुत से टैटू बने हुए थे'।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan और Sunil Grover में दिखा पैर छूने का कॉम्पटीशन! जानें कौन जीता?


बस यही वजह थी कि मीरा के पिता नहीं चाहते कि शाहिद उनके दामाद बने। दरअसल, शाहिद ने आगे बताा था कि 'जब मैं मीरा के घर पहुंचा था तो उनके पिता ने दरवाजा खोला तो और वो शाहिद का लुक देखकर बहुत घबरा गए थे'। शाहिद ने आगे बताया कि 'उनके मुंह से शाहिद को देखते ही निकला था 'हे भगवान! क्या मेरी बेटी तुमसे शादी करेगी?'। बता दें कि मीरा राजपूत ने शादी से पहले शाहिद कपूर के सामने शर्त रखी थी कि शादी से पहले उनको अपने बाल बिल्कुल पहले की तरह रखने होंगे।


इतना ही नहीं बताया जाता है कि दोनों की उम्र में इतना एज गैप होने की वजह से मीरा पहले शादी को तैयार नहीं थी, लेकिन बाद में उनकी बड़ी बहन ने काफी समझाया और शादी के लिए राजी किया। दोनों ने एक बार बताया था कि शादी से पहले दोनों के बीच दो-तीन बार बात हुई थी, जिसके दौरान शाहिद, मीरा को अपना दिल दे बैठे थें और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। मीरा और शाहिद की शादी 7 जुलाई, 2015 को पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थीं। दोनों के दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें:'Aashiqui 3' से ये टीवी एक्ट्रेस करने जा रही हैं बॉलीवुड डेब्यू, Kartik Aryan संग करेंगी रोमांस

Published on: