बॉलीवुड

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने पहली इतनी छोटी स्कर्ट, लोगों ने किया ट्रोल

मीरा राजपूत मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदार उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2021, 2:29 PM IST
mira_rajput.jpg
Mira Rajput

नई दिल्ली। बॉलीवुड के कबीर सिंह यानि शाहिद कपूर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। वह काफी वक्त से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। शाहिद ने साल 2015 में दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी की। मीरा भले ही इंडस्ट्री से न हो लेकिन वह भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। ऐसे में आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। वह हमेशा ही ट्रेंडी आउटफिट्स में नजर आती हैं। अब हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया।

ग्लैमरस अंदाज में दिखीं मीरा राजपूत
दरअसल, सोमवार की शाम को मीरा राजपूत को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान मीरा मेशा की तरह ग्लैमरस नजर आ रही थीं। मीरा ने ब्राउन कलर के स्पगैटी टॉप के साथ शॉर्ट लेंथ वाली स्कर्ट पहन रखी थी। उनकी स्कर्ट में वाइट पोल्का डॉट पैटर्न बना था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए मीरा ने क हैंड हैंडल बैग कैरी किया था। उनकी इस लुक में सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

लोगों ने किया ट्रोल
कुछ लोग उनके ग्लैमरस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया। एक यूजर ने उन्हें छोटी स्कर्ट पहनने पर ट्रोल किया। यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'बेटी की स्कर्ट पहनी है।' वहीं, एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'बहुत ज्यादा बड़ी स्कर्ट पहन ली है।' एक यूजर ने मीरा की तुलना करीना कपूर से कर दी। यूजर ने कमेंट कर लिखा, कैजुअल ओकेज़न पर इतनी छोटी स्कर्ट, इस मामले में करीना कपूर में कम से कम अच्छा फैशन सेंस है।

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म
बात करें शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जर्सी’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म तेलुगु मूवी ‘जर्सी’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर के रोल में नजर आएंगे। इसमें शाहिद के अलावा, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदार में हैं।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव