28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / कट बोलने के बाद भी किस करते रहे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

कट बोलने के बाद भी किस करते रहे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्म ‘गोलियों की रासलीला.. रामलीला’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। इस फिल्म में दोनों ने पहली बार काम किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 6 Jul 2021, 1:10 PM IST

ranveer_singh_deepika_padukone.jpg

Ranveer Singh Deepika Padukone

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की गिनती टॉप एक्ट्रेस में की जाती हैं। आज वह एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए फीस लेती हैं। दीपिका ने अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन फिल्मों के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व एक्टर रणवीर सिंह से शादी की है। दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। ऑफस्क्रीन हो या ऑनस्क्रीन, दोनों की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं ये तो सभी जानते हैं। लेकिन एक फिल्म के दौरान दोनों इस कदर डूब गए कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी किस करते रहे।

ये भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर-नोरा फतेही, इन दो हसीनाओं के बोल्डनेस ने लगाई आग,दिए जबरदस्त पोज

कट बोलने के बाद भी करते रहे किस
दरअसल, ये वाक्या है फिल्म ‘गोलियों की रासलीला.. रामलीला’ का। इस फिल्म में रणवीर और दीपिका लीड रोल में थे। ये पहला मौका था जब दोनों ने पहली बार साथ में काम किया। इसी फिल्म से दोनों की प्यार की गाड़ी चल पड़ी थी। फिल्म में दोनों के बीच कई रोमांटिक सीन फिल्माए गए थे। लेकिन एक सीन में दोनों कट बोलने के बाद भी किस करते रहे। जिसके बाद सभी जान गए थे कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

क्रू मेंबर ने बताया पूरा वाक्या
‘रामलीला’ के एक क्रू मेंबर ने हफिंगटन पोस्ट बताया था कि ‘अंग लगा दे रे’ गाने की शूटिंग के वक्त दोनों डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी किस करते रहे। क्रू मेंबर ने कहा, 'गाने में दोनों का एक किसिंग सीन था। सीन पूरा होने के बाद भंसाली ने कट बोला लेकिन दोनों कट बोलने के बाद भी एक दूसरे को किस करते रहे। उस वक्त वहां पर 50 लोग मौजूद थे। सभी हैरान रह गए थे और वहां पर एक शांति सी छा गई थी। सभी को एहसास हो गया था कि दोनों प्यार में हैं। दोनों की किस काफी बहुत पैशनेट थी, तब किसी ने एक शब्द नहीं बोला था। मैं अब भी वो नज़ारा नहीं भूल सकता’।

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को बेटी आराध्या का नाम रखने में लग गए थे चार महीने

सेट पर साथ खाते थे खाना
इसके बाद क्रू मेंबर ने बताया कि दोनों सेट पर किस तरह रहते थे। उन्होंने बताया, 'दोनों एक-दूसरे को बेबी कहकर बुलाते थे। एक साथ खाना खाते थे। जब दोनों की शूटिंग नहीं होती थी तो वैनिटी वैन लेकर गायब हो जाते थे।' बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक-दूसरे को छह साल तक डेट किया। जिसके बाद 14 नवंबर 2018 को शादी करने का फैसला लिया। शादी के बाद से ही दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।