ऐश ने बताया क्यों लगा वक्त
एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने खुद बताया था कि उन्हें आराध्या का नाम रखने में चार महीने का वक्त क्यों लग गया? ऐश्वर्या ने कहा, 'अभिषेक और मैंने हमेशा यही (आराध्या) नाम सोचा था लेकिन फिर हमने अपने परिवारों के सामने इस नाम को रखा। जब आपको बेबी होता है तो समय बहुत जल्दी बीतता है और हमने ध्यान ही नहीं दिया था कि चार महीने हो गए हैं।' इसके बाद ऐश्वर्या ने कहा कि मैंने आराध्या के होने के बाद समझा की टाइम लक्जरी होता है। आपके लिए कभी भी यह भरपूर नहीं होता।