बॉलीवुड

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने गोवा वेकेशन से शेयर की तस्वीरें, मिले लाखों लाइक्स

मीरा राजपूत ने गोवा वेकेशन की तस्वीरें की शेयर सोशल मीडिया पर जमकर हो रही हैं वायरल

2 min read
Jan 26, 2021
Mira Rajput

नई दिल्ली: बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने साल 2015 में दिल्ली की रहने वालीं मीरा राजपूत (Mira Rajput) से शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों कपल अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। मीरा राजपूत का भले ही फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक न रहा हो लेकिन उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मीरा गोवा में वेकेशन में मनाने के लिए गई थीं। यहां से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं।

अब मीरा ने अपनी कुछ नई तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट (Mira Rajput Instagram) से शेयर की हैं। तस्वीरों में मीरा राजपूत कलरफुर ड्रेस में समुंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा, ‘हर पल में मैजिक को देखिए।’ ऐसे में शाहिद कपूर ने अपनी वाइफ की तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा कि वह मैजिक उनकी आंखों में देखते हैं। मीरा की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। अब तक उनके पोस्ट पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

वहीं, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बात करें शाहिद कपूर की तो हाल ही में उनकी फिल्म 'जर्सी' की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है। शाहिद कपूर ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह क्रिकेटर के लुक में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में बताया कि उनकी फिल्म जर्सी 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर लीड रोल में हैं।

Published on:
26 Jan 2021 10:58 pm
Also Read
View All