बॉलीवुड

मिस दिवा यूनिवर्स 2019 ने बॉलीवुड में एंट्री को लेकर कह दी ऐसी बात, आपको भी होगा आश्चर्य

वह 8 दिसंबर को जॉर्जिया के अटलांटा में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के 68वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
less than 1 minute read
• •
Dec 01, 2019
Vartika singh
Vartika singh

मिस यूनिवर्स 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं वर्तिका सिंह का कहना है कि बॉलीवुड में प्रवेश करना उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा,'मैं बॉलीवुड का मौका नहीं छोडना चाहूंगी लेकिन बॉलीवुड ही मेरे जीवन का एकमात्र लक्ष्य नहीं है।' वर्तिका ने हाल ही मिस दिवा यूनिवर्स 2019 का ताज अपने नाम किया था। इसके साथ ही वह 8 दिसंबर को जॉर्जिया के अटलांटा में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के 68वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मॉडल ने कहा,'मेरे लिए सिर्फ जीतना ही सबकुछ नहीं है, लेकिन देश को बीते 19 साल में मिस यूनिवर्स का खिताब नहीं मिला है। मैं इस लंबे अंतराल को खत्म करना चाहती हूं। मेरे पिताजी ने मुझे बताया कि लोगों को अपने देश की सेवा करने के लिए कई अवसर मिलते हैं और यह मेरा अवसर है कि मैं अपने कठिन परिश्रम और प्रतिभा से अपने राष्ट्र की सेवा करूं। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं यह सिर्फ खुद लिए नहीं, बल्कि देश के लिए करूं।'

Published on:
01 Dec 2019 05:32 pm
Also Read
View All
पाकिस्तानी बनाम दुबई के मुसलमानों पर मीका सिंह ने दिया बेबाक बयान, बॉलीवुड के रवैये पर भी की बात

Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड