बॉलीवुड

76 की उम्र में अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, सीएम शुभेंदु अधिकारी मिलने पहुंचे, जानें पूरा मामला

Mithun Chakraborty Hospitalised: अभिनेता और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनसे मिलने के लिए बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी पहुंचे।
2 min read
Aug 07, 2026
Mithun Chakraborty Hospitalised
अस्पताल में भर्ती हुए मिथुन चक्रवर्ती ( फोटो सोर्स- BJP Bengal)

Mithun Chakraborty Hospitalised: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर शुक्रवार को उनके फैंस की चिंता बढ़ गई, जब उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई। अभिनेता की कोलकाता के एक निजी अस्पताल में हाथ की मामूली सर्जरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी हालत अब स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

हाथ की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हैं मिथुन

जानकारी के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती की 6 अगस्त को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में हाथ की छोटी सर्जरी की गई। इसके बाद उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अभिनेता इलाज का अच्छी तरह जवाब दे रहे हैं और उनकी रिकवरी संतोषजनक है। माना जा रहा है कि उन्हें अगले एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

अस्पताल पहुंचकर CM ने की मिथुन से मुलाकात

मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत की जानकारी मिलने के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी 7 अगस्त की सुबह उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। उनके साथ जादवपुर की विधायक सरबरी मुखर्जी और बीजेपी के कुछ अन्य नेता भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने अभिनेता से मुलाकात करने के अलावा उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

मुलाकात के बाद सुवेंदु अधिकारी ने मिथुन चक्रवर्ती को बंगाल के लिए अहम शख्सियत बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि अभिनेता का योगदान सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक जीवन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

बीजेपी ने भी शेयर की मुलाकात की तस्वीर

मिथुन चक्रवर्ती से मुख्यमंत्री की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आईं। बीजेपी पश्चिम बंगाल की ओर से अभिनेता की अस्पताल में भर्ती होने और मुख्यमंत्री द्वारा उनका हाल जानने की जानकारी साझा की गई। तस्वीरों में सुवेंदु अधिकारी को मिथुन के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

फिल्मों के साथ राजनीति में भी सक्रिय रहे मिथुन

मिथुन चक्रवर्ती भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने लंबे समय तक दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाए रखी। खासतौर पर 1980 के दशक में उनकी कई फिल्में बेहद लोकप्रिय हुईं। 'डिस्को डांसर' ने उन्हें देशभर में एक अलग पहचान दिलाई। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई और बाद में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े।

हाल ही में 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भी मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी के लिए प्रचार करते नजर आए थे। उन्होंने राज्य में कई रैलियों और रोड शो में हिस्सा लिया। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी तबीयत खराब होने की खबरें भी आई थीं, लेकिन ठीक होने के बाद उन्होंने दोबारा राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया।

इन फिल्मों में नजर आएंगे अभिनेता

मिथुन चक्रवर्ती उम्र के इस पड़ाव पर भी फिल्मों में सक्रिय हैं। आने वाले समय में वह 'Fauji', 'Batwara 1947', 'Phirbo Abar' और 'Jailer 2' जैसी फिल्मों में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा रतुल मुखर्जी के साथ एक अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म में भी उनके काम करने की जानकारी सामने आई है।

फिलहाल उनके फैंस अभिनेता के जल्द स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटने की दुआ कर रहे हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालत में सुधार है और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज किए जाने की उम्मीद है।

Updated on:
07 Aug 2026 04:50 pm
Published on:
07 Aug 2026 04:50 pm
Also Read
View All
भारत और विदेश में अलग-अलग तारीख पर क्यों रिलीज होगी ‘Ramayana’? प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताई वजह

62 साल पुराना गाना, Gen-Z का नया एंथम! आखिर क्यों ‘मेरे महबूब…’ पर टूट पड़े हैं कंटेंट क्रिएटर्स?

“जो सच बोलता है उसे कॉन्ट्रोवर्सी बनाते हैं” योगी आदित्यनाथ ने की कंगना रनौत की तारीफ, एक्ट्रेस ने वीडियो किया पोस्ट

“वो बहुत मेटी थीं” रेखा के ट्रांसफॉर्मेशन पर जीजा तेज सप्रू का बयान, बताया- आलोचना का कैसा पड़ा था एक्ट्रेस पर असर

’70 सालों में हुए कई आंदोलन, आगे भी होने चाहिए’ विवेक अग्निहोत्री का प्रोटेस्ट पर बड़ा बयान, बोले- लोकतंत्र के लिए जरूरी