
बॅालीवुड इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान ( Salman Khan ) आज दुनियाभर में एक खास पहचान बना चुके हैं। लेकिन उनके शुरुआती दिन भी काफी स्ट्रगल में गुजरे हैं। उन दिनों उनका साथ मशहूर एक्टर मोहनीश बहल ( mohnish behl ) दिया करते थे। आज मोहनीश का जन्मदिन है। सलमान और मोहनीश उन दिनों काफी साथ रहते थे। दोनों जिगरी यार थे। मोनीष और सलमान ने मैंने प्यार किया, हम साथ- साथ हैं जैसी बड़ी फिल्मों में साथ काम किया। लेकिन शुरुआती दौर दोनों के लिए काफी कठिन था। क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था जब सलमान खान को सेट पर बैठने के लिए कुर्सी भी नहीं दी जाती थी।
कुर्सी पर बैठने को तरसते थे स्टार्स
मोहनीश ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का जिक्र किया था। एक्टर ने बताया था कि उस वक्त सलमान और मैं बिल्कुल नए थे और हमें इंडस्ट्री में उतनी इंम्पोर्टेंस मिलनी शुरू नहीं हुई थी। शूट के बीच में जैसे ही कट होता था तो हमें बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिलती थी बल्कि खुद मांगनी पड़ती थी।
सलमान ने कानों में कही थी ये बात
मोहनीश ने आगे बताया,' हम दोनों ही इंडस्ट्री में नए थे, तो हमें सेट पर कुर्सी मांगने के बाद ही मिलती थी। उस वक्त एक दिन सलमान ने मेरे कानों में धीरे से कहा था कि देखना मोहनिया एक दिन वो भी जरूर आएगा , जब हमें खुद कुर्सी मांगनी नहीं पड़ेगी बल्कि कुर्सी खुद चल कर पास आ जाएगी। एक आज का दिन है जब सलमान खान और मोहनीश बहल की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स में की जाती हैं।'