बॉलीवुड

मोनालिसा ने दी गुड न्यूज! सनोज मिश्रा नहीं उत्कर्ष सिंह के साथ करेंगी काम, खुद किया ऐलान

Monalisa Mahakumbh Viral Girl: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक सिंगर के साथ नजर आ रही है और दोनों लोगों को गुड न्यूज दे रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2025, 7:48 AM IST
Monalisa Viral Girl announce music video with singer utkarsh singh
मोनालिसा ने सनोज मिश्रा के बाद सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ हाथ मिलाया

Monalisa Mahakumbh Viral Girl: मोनालिसा वही हैं जो महाकुंभ में अपनी आंखों की वजह से वायरल हुई थी और फिर उन्हें डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी नई फिल्म में कास्ट करने का ऐलान किया था, मोनालिसा इसके बाद हीरोइन बनने के सपने देखने लगी, लेकिन उनका सपना उस दिन टूटा जब सनोज मिश्रा रेप केस में जेल चले गए। मोनालिसा ने हार नहीं मानी वह मेहनत करती गई और अब उनकी मेहनत रंग लाई है। मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है इसमें वह एक सिंगर के साथ खड़ी नजर आ रही हैं और लोगों को खुशखबरी दे रही हैं। उन्होंने बताया कि वह जल्द नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं।

मोनालिसा ने साइन की नई म्यूजिक वीडियो (Monalisa Viral Girl Announce Music Video With Utkarsh Singh)

मोनालिसा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बात कहती नजर आती है। अब उन्होंने एक अपना वीडियो शेयर किया है। इसमें वह जिस सिंगर के साथ खड़ी हैं वह कोई और नहीं बल्कि सिंगर उत्कर्ष सिंह हैं। जिनकी मार्च में ही एक नई एल्बम ‘मेरा यार बदल गया’ आई थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इस एल्बम में उत्कर्ष ही सिंगर थे और कंपोजर और राइटर भी थे। अब वह मोनालिसा के साथ काम करने जा रहे हैं। जी हां! सिंगर उत्कर्ष सिंह ने मोनालिसा के साथ हाथ मिलाया है और इसी म्यूजिक वीडियो की अनाउंसमेंट वायरल गर्ल मोनालिसा और सिंगर उत्कर्ष सिंह ने इंस्टाग्राम पर की है। उन्होंने बताया कि जल्द इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग शुरू होने वाली है और दर्शकों से उनका साथ मांगा है। उनके इस वीडियो पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं और अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

मोनालिसा ने शादी का बताया प्लान (Monalisa Marriage Plans)

बता दें, मोनालिसा ने कुछ समय पहले एक और वीडियो शेयर किया था इसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह कभी शादी नहीं करना चाहती। वह हमेशा अपने माता-पिता के साथ ही रहना चाहती हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि कोई लड़की अपने माता-पिता को छोड़कर नहीं जाना चाहती कभी और मैं भी इसलिए शादी नहीं करूंगी।

मोनालिसा ने इससे पहले सनोज मिश्रा की बताई थी सच्चाई (Monalisa Director Sanoj Mishra)

वहीं, कुछ समय पहले मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर कर अपने और डायरेक्टर सनोज मिश्रा के रिश्ते को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि सनोज मिश्रा एक अच्छे इंसान हैं वह मेरे गुरु हैं और उन्होंने कभी मेरे साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया है। वह 2 बार मेरे घर भी आए हैं और वह काफी अच्छे हैं। वहीं, जब वह जेल गए थे उसके बाद मोनालिसा का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें वह काफी ज्यादा रोते हुए दिखाई दे रही थीं।

Updated on:
25 Apr 2025, 7:48 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट