मोनालिसा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड गानों पर लिपसिंग और फेमस फिल्मों के डायलॉग बोलती नजर आती हैं। वह कभी माता की पूजा करते हुए दिखती हैं तो कभी अपने परिवार के साथ रिल्स शेयर करती दिखती हैं। वह हर रोज हर मिनट खुद को इंडस्ट्री के लिए तैयार कर रही हैं। वहीं, उनके पिता ने भी बताया था कि मोनालिसा अब एक्टिंग पर ध्यान दे रही हैं और अपनी पढ़ाई भी कर रही हैं। वहीं, अब मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर कुछ अपनी तस्वीरें डाली हैं। इसमें उन्होंने लाल रंग का लहंगा, चुनरी ओढ़ी हुई है। साथ ही माथे पर टीका और गले में हार भी पहना हुआ है और काफी मेकअप भी किया हुआ है। इस फोटो में मोनालिसा एक दुल्हन सी तैयार नजर आ रही हैं।