बॉलीवुड

2 घंटे 20 मिनट की इस बोल्ड फिल्म के आगे फेल है सभी मूवीज, अब YouTube पर मचा रही बवाल

Bold Movie: एक ऐसी फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर नहीं बल्कि यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है। इस फिल्म के बोल्ड सीन्स की वजह से ये फ्लॉप हुई थी। आइये जानते हैं इसका नाम…
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2025, 8:03 AM IST
Bhouri Movie On Youtube
फिल्म भौरी की एक्स से ली गई तस्वीर

Youtube Bold Movie: आज के दौर में फिल्मों में हॉट और बोल्ड सीन्स जानबूझकर रखे जाते हैं ताकि फिल्म हिट हो सके, लेकिन एक समय ऐसा था जब ऐसे सीन्स फिल्म को फ्लॉप करवा दिया करते थे। आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसमें हद से ज्यादा बोल्ड और इंटीमेट सीन्स हैं और ये फिल्म 9 साल पहले रिलीज हुई थी। अब ये यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

साल 2016 में आई थी ये बोल्ड फिल्म (Bhouri Movie On Youtube)

ये फिल्म साल 2016 में आई थी। इसमें गांव के माहौल और वहां की जिंदगी, समाज में महिलाओं की स्थिति को बेहद ही संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है। ये फिल्म जब रिलीज हुई तो एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। जिसे देखने के बाद महिलाओं को भी अनकंफर्टेबल फील होने लगा था। इस फिल्म का नाम 'भौरी' है। इसका निर्देशन जसबीर भाटी ने किया था, जबकि कहानी जगत भूषण सिंह और मंजीत महिपाल ने लिखी थी।

सुंदर भौरी बन जाती है पुरुषों का लालच

इस फिल्म में 23 साल की लड़की भौरी की शादी 45 साल के बीमार आदमी से कर दी जाती है। भौरी की कहानी की शुरुआत एक त्रासदी से होती है, जब उसकी सुंदरता गांव के कई पुरुषों के लिए लालच बन जाती है। पति के बीमार पड़ने के बाद गांव के दबंग नेता उसे पाने की कोशिश करते हैं। भौरी को अपनी इच्छा के खिलाफ समाज के दबाव और पुरुषों के लालच का सामना करना पड़ता है।

बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप

ये एक लो बजट फिल्म थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। हालांकि, इसकी कहानी और बोल्ड सीन पर उस समय काफी विवाद भी खड़ा हुआ था। इसमें गांव की जिंदगी की सच्चाई और वहां की समस्याओं को बेहद वास्तविक ढंग से लोगों के सामने पेश किया था, लेकिन वे इससे जुड़ नहीं पाए। 

यूट्यूब पर देखी जा रही है सबसे ज्यादा

भौरी जब फ्लॉप हुई तो इसे यूट्यूब पर रिलीज किया गया और जहां इसे शानदार रिस्पांस मिला। दमदार अभिनय और बोल्ड सीन के चलते ये फिल्म यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई। आज भी इस फिल्म के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं और ये यह ट्रेंडिंग में रहती है। साथ ही 18 साल से नीचे के बच्चों को इस फिल्म से दूर रहने की सलाह भी दी जाती है, क्योंकि इसमें काफी बोल्ड सीन हैं।

Updated on:
10 Sep 2025, 8:03 AM IST
Published on:
Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’