बॉलीवुड

कौन है सबसे विश्वसनीय सेलिब्रिटी Amitabh Bachchan या Akshay Kumar, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) की ओर से टियारा (TIARA) सर्वे में देश के 180 सेलिब्रिटीज को शामिल किया गया। इनमें 69 बॉलीवुड, 67 टीवी, 37 खेल जगत और अन्य क्षेत्रों से लिए गए। सर्वे में 60000 लोगों ने हिस्सा लिया और हर सेलेब को अंक दिए। इसी के आधार पर सेलेब्स को रैंक किया गया।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2020, 3:29 PM IST
कौन है सबसे विश्वसनीय सेलिब्रिटी Amitabh Bachchan या Akshay Kumar,  इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा
कौन है सबसे विश्वसनीय सेलिब्रिटी Amitabh Bachchan या Akshay Kumar, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

मुंबई। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारे ( Film Stars ) जनमानस को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करते हैं। उनकी लोकप्रियता, स्वीकार्यता और सार्वजनिक व्यवहार के आधार पर ब्रांड्स भी जुड़ते हैं। बिजनेस और फिल्म पत्रिकाएं उनके बारे में समय-समय पर कमाई, पॉपुलैरिटी को लेकर सर्वे करती हैं। अब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) की ओर से टियारा (TIARA) रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि विश्वसनीयता के आधार पर कौनसा सेलेब किस स्थान पर है।

अमिताभ बच्चन - अक्षय कुमार

रिपोर्ट में सेलेब्स का TIARA स्कोर जारी किया गया है। जिसका स्कोर सबसे ज्यादा वह सबसे विश्वसनीय। इस आधार पर अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) को 88.0 और अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) को 86.8 का स्कोर मिला है। मतलब अमिताभ सबसे विश्वसनीय स्टार हैं, तो अक्षय उनसे एक कदम नीचे दूसरे नंबर पर। अभिनेत्रियों में 82.8 के स्कोर के साथ दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) पहले स्थान पर हैं। टीवी सेलेब्स में कपिल शर्मा ( Kapil Sharma ) 63.2 के स्कोर के साथ टॉप पर हैं। खेल जगत में महेन्द्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) ने 86.0 स्कोर के साथ टॉप किया है।

बॉलीवुड के 69 सेलेब्स शामिल

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) की ओर से टियारा (TIARA) सर्वे में देश के 180 सेलिब्रिटीज को शामिल किया गया। इनमें 69 बॉलीवुड, 67 टीवी, 37 खेल जगत और अन्य क्षेत्रों से लिए गए। सर्वे में 60000 लोगों ने हिस्सा लिया और हर सेलेब को अंक दिए। इसी के आधार पर सेलेब्स को रैंक किया गया।

अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता बरकरार
अभिनेता अमिताभ बच्चन का सक्रिय अभिनय कॅरियर सबसे अधिक है। वे 76 की उम्र में भी व्यस्त हैं। जबकि उनके समकालीन अभिनेता या तो रिटायर हो चुके हैं या फिर कभी-कभार छोटे रोल्स में नजर आते हैं। फिलहाल अमिताभ लोकप्रिय टीवी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर रहे हैं। इसकी टीआरपी हमेशा अन्य शोज के लिए चैलेंज रही है। इस शो के अलावा अमिताभ फिल्में भी कर रहे हैं। उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'गुलाबो सिताबो' थी। इसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आए थे। अभी भी उनके पास 3 से 4 फिल्में और विज्ञापन हैं।

अक्षय कुमार की बढ़ती फैन फॉलोइंग
अक्षय कुमार ने हाल के वर्षों में अपनी लोकप्रियता को तेजी से बढ़ाया है। इसमें उनकी सामाजिक सुधार, देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों का बड़ा योगदान है। इसके साथ ही भारतीय सेना और देश में आई विपत्तियों के दौरान अभिनेता का आगे आकर सहयोग करना भी उनकी पॉपुलैरिटी को चार चांद लगा देता है। विवादों से दूर रहकर उन्होंने सभी का दिल जीतने की कोशिश की है। हालांकि अक्षय की अपकमिंग फिल्म 'लक्ष्मी बम' से कुछ लोग नाराज हैं। लोगों को इसके टाइटल को लेकर आपत्ति है।

Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई