बॉलीवुड

शादी के बाद पति को छोड़ इस एक्टर को मौनी रॉय किस करती आई नजर

हाल ही में टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में अपने बॉयपफ्रेंड सूरज नांबियार से शाद की है। अपनी शादी को लेकर वो काफी चर्चा में रहीं, उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहीं हैं।

2 min read
Feb 01, 2022
शादी के बाद पति को छोड़ इस एक्टर को मौनी रॉय किस करती आई नजर

छोटे पर्दे के बाद अब बॉलीवुड की ओर रुख करने वाली मौनी रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर हर जगह छाई हुई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग सात फेरे लिए है। शादी के बाद से उनकी शादी और शादी के बाद की काफी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। अब तक तो उनकी ये तस्वीरें और वीडियो उनके पति के साथ वायरल हो रहीं थी। मगर इस बार मौनी रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया जिसमें वो पति को छोड़कर किसी और को किस करती नजर आईं।

वीडियो में नजर आ रहा शख्स कोई और नहीं अर्जुन बिजलानी हैं, जो मौनी रॉय के बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। वो मौनी और सूरज की शादी में भी शामिल हुए थे, उन्होंने वेडिंग सेरेमनी के दौरान भी जमकर डांस किया था। और जो वीडियो सामने आ रही है वो मौनी के शादी के बाद उनके गृह प्रवेश के दौरान की है। वीडियो में मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी को हग करती नजर आ रही हैं, जिसके बाद उन्होंने अर्जुन के गालों पर किस किया। वीडियो में अर्जुन बोलते नजर आ रहे हैं, 'ये सिर्फ वीडियो है बुरा मत मानना। आज गृह प्रवेश हो गया'। तो वहीं मौनी कहती हैं कि अर्जुन मेरे सबसे बेस्ट फ्रेंड हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्म 'पुष्पा' की एक्ट्रेस Rashmika Mandanna ने बदली पोजिशन, हुईं Oops मूमेंट का शिकार


आपको बता दें, मौनी ने बंगाली और साउथ इंडियन स्टाइल दोनों तरह के रीति-रिवाजों से सूरज से शादी की। शादी के बाद दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार देखा गया, उस वक्त मौनी ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थीं। बड़े-बड़े झुमके, हाथ में मेहंदी और मांग में सिंदूर उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। वहीं सूरज सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए थे। जहां मौनी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है तो वहीं सूरज एक बिजनेसमैन होने के साथ दुबई बेस्ड इंवेस्टमेंट बैंकर हैं।

यह भी पढ़ें: असल जिंदगी में बाहुबली के साथ जुड़ा था देवसेना का नाम, रुकवा दी थी प्रभाष ने अनुष्का शेट्टी की शादी

Published on:
01 Feb 2022 01:38 pm
Also Read
View All