1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असल जिंदगी में बाहुबली के साथ जुड़ा था देवसेना का नाम, रुकवा दी थी प्रभाष ने अनुष्का शेट्टी की शादी

अनुष्का शेट्टी ने साउथ सिनेमा में फिल्म 'बाहुबली' में राजकुमारी देवसेना का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरीं और साउथ फिल्मों की सबसे मंहगी एक्ट्रेस में अपना नाम शामिल कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 1 Feb 2022, 12:54 PM IST

असल जिंदगी में बाहुबली के साथ जुड़ा था देवसेना का नाम, रुकवा दी थी प्रभाष ने अनुष्का शेट्टी की शादी

असल जिंदगी में बाहुबली के साथ जुड़ा था देवसेना का नाम, रुकवा दी थी प्रभाष ने अनुष्का शेट्टी की शादी

तमिल और तेलुगु फिल्मों की क्ववीन कही जाने वाली अनुष्का शेट्टी ता असली नाम स्वीटी शेट्टी है। उन्होंने साल 2005 में फिल्म 'सुपर' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'लक्ष्यम', 'शौर्यम' जैसी फिल्मों में काम किया, फिल्म 'अरुंधति' में डबल रोल कर उन्होंने अपने अभिनय से लोगो का दिल जीत लिया। फिर उन्होंने 'सिंगम', 'वानम', 'रुद्रमादेवी' जैसी फिल्मों में काम किया, मगर उनके करियर की सबसे बेस्ट फिल्म रही एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' सीरीज। मगर क्या आप जानते हैं इस फिल्म के हीरो रहे हीरो प्रभास ने उनकी असल जिंदगी में शादी रुकवा दी थी। जिसके बाद लोग अनुष्का और प्रभास के बारे में तरह-तरह की बाते बनाने लगे। मगर प्रभास ने ऐसा किया क्यों था? चलिए हम आपको बताते हैं।

फिल्म 'बाहुबली' में प्रभास ने अनुष्का के पति और बेटे का किरदार निभाया है। इस फिल्म को तो जबरदस्त सफलता मिली ही थी मगर साथ ही प्रभाष और अनुष्का को लेकर उनके बीच अफेयर की चर्चा भी सुर्खियों में रही। आपको बता दें इस फिल्म के दौरान ही अनुष्का की शादी कहीं तय हो गई थी, मगर प्रभास ने उनकी ये शादी रुकवा दी। दरअसल, इस फिल्म को लेकर प्रभास काफी सीरियस थे, उन्होंने इस फिल्म को साइन करने के बाद ती सालों तक किसी और फिल्म को साइन नहीं किया। और वो चाहते थे की वो जैसे इस फिल्म के लिए खुद पर खूब मेहनत कर रहे थे वैसे ही अनुष्का भी इस फिल्म को गंभीरता से लें। मगर जब प्रभास को पता चला की अनुष्का की शादी हो रही है तो उन्होंने उनकी शादी को रोक दिया। उनका मानना था की कहीं शादी की वजह से अनुष्का का बाहुबली फिल्म से ध्यान इधर-उधर भटक जाएगा।

यह भी पढ़ें: फिल्म 'पुष्पा' की एक्ट्रेस Rashmika Mandanna ने बदली पोजिशन, हुईं Oops मूमेंट का शिकार


तो वहीं इस फिल्म में लोगों को दोनों की केमेस्ट्री भी बहुत पसंद आई थी। और इसके साथ जब शादी रुकावने वाली खबर फैलने लगी तो लोगों को लगा की दोनो शायद एक दूसरे को पसंद करते हैं और वह एक दूसरे से शादी करने वाले हैं। मगर दोनों ने साफ-साफ लोगों को बता दिया है कि वो सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं और हमेंशा ही रहेंगे। अनुष्का ने प्रभास के बारे में बताया कि वो उनको 15 सालों से जानती हैं और उनके लिए वो एक ऐसे दोस्त हैं जिन्हें वो रात के तीन बजे ङी फोन कर सकती हैं। उन्होंने रिश्ते को लेकर बताया कि, 'हमारे बीच कुछ है नहीं क्योंकि अगर ऐसा होता तो वह सामने आ जाता'।

यह भी पढ़ें:कैमरे के सामने पैंट नीचे कर वाणी कपूर देने लगी पोज, ट्रोलर ने कहा- 'उतार रही या...'