बॉलीवुड

Mouni Roy ने ब्लैक मोनोकिनी में दिए जबरदस्त पोज़, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हॉट फोटोज़

मौनी रॉय (Mouni Roy) ने हॉय अंदाज में शेयर की अपनी फोटोज़ मौनी ब्लैक मोनोकिनी में दिए जबरदोस्त पोज़ सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुईं एक्ट्रेस की तस्वीरें
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2021, 8:43 AM IST
mouni_roy.jpg
मौनी रॉय ने हॉय अंदाज में शेयर की अपनी फोटोज़ मौनी ब्लैक मोनोकिनी में दिए जबरदोस्त पोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हुईं एक्ट्रेस की तस्वीरें

नई दिल्ली: एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने टीवी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। छोटे पर्दे पर लंबे वक्त तक उन्होंने अभिनय किया। लेकिन एकता कपूर के 'नागिन' शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद मौनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सीधा बॉलीवुड में एंट्री ले ली। इन दिनों वह कई फिल्मों में काम कर रही हैं। फिल्मों के अलावा मौनी सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपनी हॉट फोटोज़ से लोगों के दिलों को घायल करती रहती हैं।

अब हाल ही में मौनी ने ब्लैक मोनोकिनी में तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने ऐसे जबरदस्त पोज़ दिए हैं कि हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है। इन तस्वीरों को मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Mouni Roy instagram) से शेयर किया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह ब्लैक मोनोकिनी में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। इसके साथ ही, एक्ट्रेस ने जबरदस्त अंदाज में कैमरे के सामने पोज़ दिए हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

मौनी की इन फोटोज़ पर पांच लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस अदा खान (Ada Khan) और आश्का गोराड़िया ने भी कमेंट कर मौनी की तारीफ की है। अदा खान ने मौनी के साथ नागिन सीरियल में काम किया है। वो भी एक नागिन के रूप में नजर आती थीं।

इससे पहले मौनी खूबसूरत ताजमहल का दीदार करने के लिए गई थीं। साड़ी पहने ताहमहल के आगे खड़ी मौनी भी काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनकी आगरा की ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन

‘मुझे बुर्का पहनने से मना करने वाले तुम कौन हो?’, बुर्के और हिजाब पर शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान