
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस को एकता कपूर के सुपरहिट शो नागिन से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। इस शो में मौनी ने लीड रोल प्ले किया था। इस शो के बाद से ही उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मारी और आज वो एक से बढ़कर एक फिल्मों का हिस्सा हैं। फिल्मों के अलावा, मौनी सोशल मीडिया से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
मौनी अक्सर अपने बोल्ड लुक से फैन्स के होश उड़ाती रहती हैं। एक बार फिर मौनी रॉय ने ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस को पहनकर कहर बरपाया हैं।
मौनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका लुक जबरदस्त कहर ढा रहा हैं।
इस तस्वीर में मौनी रॉय ब्लैक कलर का ट्रांसपेरेंट आउटफिट पहना हुआ है जिसे देख फैंस भी उनके लुक के दीवाने हो रहे हैं।
मौनी रॉय की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वह अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। मौनी आए दिन ट्रेंडी कपड़ों में अपनी फोटोज़ शेयर करती रहती हैं।
मौनी रॉय ने इस ब्लैक ड्रेस के साथ लाइट मेकअप किया हुआ है। तस्वीरों में मौनी काफी हॉट दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर मौनी रॉय आए दिन अपनी नई-नई फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
सोशल मीडिया पर मौनी रॉय के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों को देखकर जमकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं।