ताजमहल देखने आगरा पहुंची एक्ट्रेस मौनी रॉय ( Mouni Roy ) पिकं साड़ी में ताजमहल ( Tajmahal ) के सामने क्लिक करवाई कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक्ट्रेस का लुक
नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर 'नागिन' के नाम से मशहूर होने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ( Mouni Roy ) अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। मौनी उन तमाम अभिनेत्रियों में से एक हैं। जिन्होंने टीवी से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। इसी के साथ-साथ मौनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस आगरा पहुंची थीं। जहां उन्होंने ताजमहल के सामने साड़ी में दिलकाश पोज दिए। ताजमहल के सामने खिंचवाई मौनी की यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
सफेद संगमरमर से बने ताज महल के आगे फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहने मौनी रॉय ने अपनी दिलकश अदाएं बिखेरती हुईं दिखाई दे रही हैं। मौनी रॉय ने ऑफ वाइट साड़ी पहनी है। जिस पर ऑरेंज कलर से बड़े-बड़े फूल और हरी पत्तियां बनी हुईं हैं। खुले बाल और कानों में खूबसूरत झुमके पहने मौनी बेहद ही ग्लैमरस नज़र आ रही हैं। मौनी रॉय ने ताजमहल के साथ खिंचवाई अपनी इन पिक्चर्स को अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जिस पर कमेंट कर उनके फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
वैसे आपको बता दें मौनी ने जो साड़ी पहनी है। उस पर उनका नाम भी लिखा हुआ है। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही मौनी अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा जाएगा। इसमें अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ), आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ), रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) और तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन ( Naga Arjun ) भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे हैं।