बॉलीवुड

Birthday Special: 10वीं क्लास में शादी, 18 साल में बनी मां, बॉलीवुड पर किया राज, जानें कौन है ये फेमस एक्ट्रेस

Birthday Special: 70 से 80 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली एक्ट्रेस ने 10वीं क्लास में ही शादी कर ली थी। करियर के शुरूआत मां बन गई थी।
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2024, 7:59 AM IST
फेमस एक्ट्रेस आज मना रही अपना 76वां जन्मदिन
फेमस एक्ट्रेस आज मना रही अपना 76वां जन्मदिन

Birthday Special: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस की शादी 15 साल की उम्र में ही हो गई थी। एक्ट्रेस ने शादी अपनी मर्जी से नहीं बल्कि मजबूरी में की थी। ये एक्ट्रेस आज अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस इन्होंने खूब नाम कमाया। शादी के बाद पति और ससुर ने करियर बनाने में इनका सपोर्ट किया। हम बात कर रहे हैं। एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की। आईये जानते हैं आखिर मौसमी चटर्जी ने 10वी क्लास में क्यों शादी की थी आखिर क्या हुआ था ऐसा...

मौसमी चटर्जी 10वीं क्लास में बन गई थी मां (Moushumi Chatterjee Birthday)

मौसमी चटर्जी का जन्म 26 अप्रैल 1948 को कोलकाता में हुआ था। मौसमी चटर्जी का असली नाम इंदिरा चटर्जी है। एक्ट्रेस का करियर भी काफी फिल्मी रहा है। मौसमी चटर्जी की शादी तब हुई थी जब वह 10वीं क्लास में पढ़ रही थी। उस समय उनकी उम्र महज 15 साल थी। उनकी बुआ को कैंसर था, वह उनकी शादी देखना चाहती थी जिस वजह से उन्होंने मशहूर संगीतकार जयंत मुखर्जी (बाबू) से शादी कर ली। बचपन से एक्ट्रेस का परिवार जयंत मुखर्जी के परिवार का काफी क्लोज था। जयंत मुखर्जी के माता-पिता शुरू से ही मौसमी चटर्जी को अपनी बहू मानते थे और जब बुआ की तबीयत बिगड़ी तो एक्ट्रेस ने शादी कर ली। धीरे-धीरे उन्हें जयंत मुखर्जी से प्यार हो गया। एक्ट्रेस ने 18 साल की उम्र में ही मां बन गई।

मौसमी चटर्जी की जिंदगी में सबसे बड़ा तूफान तब आया जब साल 2019 में उनकी बेटी पायल मुखर्जी का निधन हो गया। पायल मुखर्जी को शुगर की बीमारी थी और 45 साल में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मौसमी चटर्जी अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं और ‘पीकू’ में वो अमिताभ बच्चन, इरफान खान और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आई थीं।

Updated on:
26 Apr 2024, 7:59 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन