Mr And Mrs Mahi Box Office Day 1 Prediction: फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने पहले दिन ही अपना जलवा दिखा रही है। ऐसे में फिल्म ओपनिंग पर महाकाय कलेक्शन कर सकती है।
Mr And Mrs Mahi Box Office Day 1 Prediction: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना पहले दिन ही शुरू कर दिया है। फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' थिएटर पर आज यानी 31 मई को रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन ही इतिहास रच दिया है। फिल्म की जहां एडवांस बुकिंग ने छप्परफाड़ कमाई की थी वहीं, ओपनिंग पर मेकर्स की बल्ले-बल्ले हो रही है। राजकुमार राव ने अपनी नई फिल्म से पुरानी फिल्म 'श्रीकांत' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। Sacnilk के अर्ली ट्रेड के अनुसार, फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' शुक्रवार को ओपनिंग पर तूफानी कमाई कर सकती है। इस फिल्म का क्रेज दर्शकों में देखा जा रहा है।
Sacnilk के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' शानदार रफ्तार बनाए हुए है। ऐसे में जाह्नवी कपूर की एक्टिंग की तारीफ हर जगह हो रही है। राजकुमार राव को कम नंबर दिए गए हैं। फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 'श्रीकांत' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2.31 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म के आंकडें शाम होते-होते बदल सकते हैं और फिल्म इससे ज्यादा कमाई कर सकती है। बता दें, राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत ने अपनी ओपनिंग पर 2.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। कह सकते हैं कि राजकुमार राव ने खुद की फिल्म को नई फिल्म से मात दे दी है।
फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को शरण शर्मा ने डायरेक्ट किया है और ये धर्मा प्रोडक्शन के तले बनी है। फिल्म में राजकुमार और जाह्नवी के अलावा जरीना वहाब, कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी समेत कई कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं।