
Mrunal Thakur Yashasvi Jaiswal dating rumours: बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और भारत के उभरते युवा क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) इन दिनों अपनी एक कैजुअल मुलाकात को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद ले इंटरनेट पर दोनों के डेटिंग करने की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। इस वायरल क्लिप के सामने आते ही फैंस दोनों के बीच नए रोमांस को लेकर कयास लगा रहे हैं। वहीं, इससे पहले मृणाल ठाकुर का नाम साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ भी जोड़ा जो चुका है।
वायरल वीडियो में 33 साल की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित बूजी कैफे में देखा गया था, जहां उनके साथ 24 साल के स्टार क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल भी मौजूद थे। वीडियो फुटेज में यशस्वी को कैफे से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है, जबकि मृणाल उनके पीछे चलती हुई नजर आ रही हैं।
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैला, नेटिजन्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई यूजर्स का कहना है कि सिर्फ एक साथ देखे जाने से अफेयर की पुष्टि नहीं होती। कुछ लोगों ने यह भी कयास लगाया कि यह किसी विज्ञापन (Ad shoot) की शूटिंग का हिस्सा हो सकता है, जबकि कुछ ने दोनों के बीच 11 साल के उम्र के अंतर का जिक्र किया। फिलहाल, न तो मृणाल और न ही यशस्वी की तरफ से इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान आया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में ही शानदार शतक बनाकर अपनी पहचान बनाई थी। वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज के बाद एक छोटे ब्रेक पर चल रहे यशस्वी के श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में वापसी की उम्मीद है।
वहीं, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की बात करें तो 2025 की शुरुआत में उनका नाम दक्षिण भारतीय अभिनेता धनुष के साथ जोड़ा गया था, जिसे बाद में दोनों कलाकारों ने महज एक अफवाह करार दिया था। वर्कफ्रंट पर, मृणाल को हाल ही में फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा गया था।