बॉलीवुड

बॉलीवुड सितारों के सामने मुकेश अंबानी ने अनंत- राधिका से किया झगड़ा? वायरल हुया वीडियो

Mukesh Ambani Viral Video: मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस के बीच इसकी तीखी चर्चा हो रही है। ये वीडियो गणपति विसर्जन के दौरान का है जब बॉलीवुड के सितारे भी वहां मौजूद थे।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2024, 1:12 PM IST
Mukesh Ambani Argument with Anant and Radhika
Mukesh Ambani Argument with Anant and Radhika

Mukesh Ambani Viral Video: हाल ही में अंबानी परिवार लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचा। यहां की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। मुकेश अंबानी को अनंत अंबानी, श्लोका मेहता और बहू राधिका मर्चेंट के साथ पंडाल में देखा गया। ये सभी बप्पा के दर्शन के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बहरहाल, मुकेश और राधिका का एक खास वीडियो वायरल हो गया है। इस दौरान बप्पा के दरबार के लिए करीना कपूर खान, सैफ अली खान, कियारा आडवाणी, सारा अली खान, सलमान खान, अनन्या पांडे, रितेश देशमुख और अन्य बॉलीवुड सितारों आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे।

मुकेश अंबानी का वीडियो

वीडियो में मुकेश अंबानी को श्लोका के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वो अचानक अनंत और राधिका से बात करने के लिए रुकते हैं। मुकेश बातचीत करते दिख रहें हैं और ऐसा लग रहा है कि उनके बीच बहस चल रही है। हांलाकि इस वीडियो में मुकेश अंबानी अपने बेटे और बहू से कोई बहस नहीं कर रहे है। वो लोग बप्पा के पंडाल ने निकल रहे हैं उस दौरान आपस में बात कर रहे हैं। पंडाल में मौजूद भीड़ की वजह से सभी जल्दबाजी में हैं और घर जाने की प्लानिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो लालबागचा राजा पंडाल से निकलते समय का है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस भी हैरान नजर आ रहें हैं क्योंकि उन्होंने अंबानी के बीच कभी बहस नहीं देखी। लालबागचा राजा के दर्शन के बाद, ऐसा लगता है कि अंबानी परिवार दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और उनके नवजात शिशु से मिलने गया था। दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर को एक बच्ची का स्वागत किया। ऐसा लगता है कि दीपिका को अभी तक छुट्टी नहीं मिली है।

Updated on:
18 Sep 2024, 1:12 PM IST
Published on: