बॉलीवुड

“एंटिलिया चा राजा” के दर्शन करने उमड़ा बॉलीवुड! अंबानी परिवार के गणेश पूजन में पहुंचे सलमान, सैफ-करीना, कैटरीना- विक्की

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पर अंबानी परिवार ने अपने घर 'एंटिलिया' में 'एंटिलिया चा राजा' का भव्य पूजन आयोजित किया। इस समारोह में सलमान खान, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, सिद्धार्थ-कियारा और रेखा जैसे बड़े सितारे पहुंचे।
2 min read
Sep 15, 2026
Mukesh Ambani Ganesh Chaturthi 2026 salman khan rabir kapoor katrina kaif
मुकेश अंबानी के गणेश महोत्सव में पहुंचे बॉलीवुड सितारे (Photo Source- Instagram/viralbhayani)

Mukesh Ambani hosted grand Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक इस त्योहार की रौनक घर से लेकर सड़कों पर दिखाई दे रही है। ऐसे में प्रमुख उद्योगपति अंबानी परिवार भी कहा पीछे रहना वाला था। मुंबई में अपने आलीशान आवास 'एंटिलिया' (Antilia) में उन्होंने बप्पा का बड़े ही भव्य और पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। हर साल की तरह इस साल भी 14 सितंबर को 'एंटिलिया चा राजा' (Antilia Cha Raja) के गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों से लेकर खेल जगत के चमकते सितारों का तांता लगा रहा। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

सैफ-करीना का रॉयल लुक और छोटे नवाबों की क्यूटनेस

इस उत्सव की शाम को पटौदी परिवार की मौजूदगी ने बेहद खास बना दिया। अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान, बहन करिश्मा कपूर और दोनों बच्चों- तैमूर अली खान व जहांगीर (जेह) अली खान के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं।

मस्टर्ड येलो सलवार सूट में करीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं सैफ अली खान ब्राइट रेड कुर्ते और पारंपरिक धोती में रॉयल अंदाज बिखेरते दिखे। छोटे नवाब तैमूर और जेह पारंपरिक कुर्तों में पैपराजी का ध्यान खींचते नजर आए।

बंदाना बांधकर अनोखे लुक में पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के 'दबंग' अभिनेता सलमान खान भी अपने भाई सोहेल खान से मुलाकात करने के तुरंत बाद 'एंटिलिया चा राजा' के दर्शन के लिए पहुंचे। सलमान इस बार बिल्कुल नए अवतार में नजर आए। क्लीन शेव लुक के साथ उन्होंने सादे नीले रंग की चेक शर्ट और सफेद टी-शर्ट पहनी थी। हमेशा अपने फेमस काउबॉय हैट में दिखने वाले सलमान ने इस बार अपने सिर पर बंदाना बांध रखा था, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी साथ पहुंचे।

सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड के दिग्गजों का जमावड़ा

दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र अपनी बेटी और मशहूर निर्माता एकता कपूर के साथ नजर आए। कैटरीना कैफ भी पति और अभिनेता विक्की कौशल के साथ इस आयोजन में पहुंचीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ आए। कियारा गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि सिद्धार्थ शॉट कुर्ते में शानदार लग रहे थे।

इसके अलावा, 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर भी अपने पूरे परिवार के साथ 'एंटीलिया चा राजा' का आशीर्वाद लेने पहुंचे। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी भी इस भव्य स्टार-स्टडेड शाम का हिस्सा बने। वहीं, रणवीर सिंह भी अकेले इस उत्सव में शामिल होने पहुंचे। वरुण धवन भी पत्नी नताशा दलाल के साथ आए।

अंबानी परिवार की परंपरा है 'एंटिलिया चा राजा'

अंबानी परिवार के लिए गणेश चतुर्थी हमेशा से ही आस्था और सांस्कृतिक उत्सव का एक बड़ा केंद्र रहा है। हर साल की तरह इस बार भी एंटिलिया को फूलों और जगमगाती रोशनियों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। अनंत अंबानी, आकाश अंबानी और नीता अंबानी ने व्यक्तिगत रूप से सभी अतिथियों का स्वागत किया और 'एंटीलिया चा राजा' की महाआरती में भाग लिया।

Updated on:
15 Sept 2026 08:21 am
Published on:
15 Sept 2026 08:03 am