बॉलीवुड

मौत के मुंह से लौटी ये एक्ट्रेस, जिसे देख थिएटर गूंजता था, वही है आज गुमनाम

Mumait Khan Films: मौत के मुंह से लौटकर लौट आई मुमैत खान, अपने एक्टिंग की चमक से थिएटर को एक नई पहचान दी और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। लेकिन आज ये नाम कहीं गुमनाम है, तो आइए जानें कहा।

2 min read
Feb 07, 2026
एक्ट्रेस मुमैत खान (सोर्स: IMDb)

Mumait Khan Films:बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमैत खान, जिन्हें हिंदी सिनेमा के एक समय की यादगार 'देख ले' गर्ल के तौर पर अक्सर याद किया जाता है, आज एक बार फिर चर्चा में हैं। एक ऐसी ही मौत की मुंह से बच निकलने की कहानी आज हम आपको बताने वाली है। जहां किस्मत ने उन्हें नई राह दिखाई और उन्होंने अपनी कठिनाइयों से उबरकर खुद को एक नए रूप में स्थापित किया।

ये भी पढ़ें

32 एपिसोड वाले इस शो की 2 एक्ट्रेसेस की हुई थी अचानक मौत, तीसरी की गुमनामी से चौक गए थे लोग

आइटम नंबर और बोल्ड रोल से बनाई पहचान

वो बचपन से मुंबई की चकाचौंध में रही, लेकिन उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। बता दें, मुमैत ने केवल 13 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था, ताकि घर की जरूरतें पूरी की जा सकें। 18 साल की उम्र में “देख ले” के साथ देशभर में नाम कमाने के बाद उन्होंने हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी कदम रखा, अनेक आइटम नंबरों और बोल्ड रोल्स से खुद की एक अलग पहचान बनाई, लेकिन अचानक ही जिंदगी ने उनका रास्ता बदल दिया।

एक गंभीर एक्सीडेंट ने उनके दिमाग की नसें डैमेज कर दीं और उन्हें करीब 15 दिन का कोमा रहना पड़ा। डॉक्टरों ने 7 साल तक काम न करने और कभी-कभी भारी फिजिकल मेहनत से बचने की सलाह दी। इस कठिन समय में मुमैत ने हार नहीं मानी। मां ने आर्थिक रूप से उनका सहारा बनाए रखा और उन्होंने अपने करियर से ब्रेक लेने का सोचा। इस बीच उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग ही उनकी एकमात्र पहचान नहीं हो सकती बल्कि उन्हें मेकअप और हेयर स्टाइलिंग में भी रुचि दिखाई और इस ट्रांसफॉर्मेशन के बाद हैदराबाद में उन्होंने WeLyke Academy की बदौलत एक नया काम शुरू किया और अपने काम में आज सफल है।

सफलता का रास्ता सिर्फ पर्दे पर नाम कमाने से नहीं

इस नई जर्नी के पीछे मुमैत के साथ उनकी मां की भूमिका भी अहम रही है और उन्होंने बताया कि 7 साल के ब्रेक के दौरान मां ने उनका आर्थिक और मानसिक समर्थन बनाए रखा और आज भी बड़े खर्चों के समय वे पहले मां को ही फोन करके बताती हैं, जो ये बताता है कि कला के साथ-साथ पारिवारिक मूल्य उनके जीवन का संतुलन भी है। आज मुमैत खान न सिर्फ एक नया करियर शुरू कर रही हैं, बल्कि हाल के समय में सामने आने वाले उद्योग-स्तर के परिवर्तन के बीच लाखों युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी बनना चाहती हैं। उनका उद्देश्य है कि हर aspiring makeup artist या stylist को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को सच करने का मौका मिले और वे अपने क्षेत्र में एक मजबूत राष्ट्रीय मानक बना सकें।

Published on:
07 Feb 2026 10:27 am
Also Read
View All

अगली खबर