बॉलीवुड

मुंबई पुलिस ने Kangana-Rangoli को भेजा समन, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगा है आरोप

एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) और उनकी बहन रंगोली चंदेल ( Rangoli Chandel ) को मुंबई पुलिस ने समन भेज दिया है। दोनों ही बहनों को 10 नवंबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होना होगा। आपको बता दें दोनों ही बहनों में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना का आरोप लगा है।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2020, 3:53 PM IST
Mumbai Police sent summons to Kangana Ranaut and her sister
Mumbai Police sent summons to Kangana Ranaut and her sister

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ( Mumbai Police ) और एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) के बीच जंग जारी है। कंगना के केस में मुंबई पुलिस खूब एक्टिव दिखाई दे रही है। अभिनेत्री को पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए समन भेज दिया है। 10 नवंबर को कंगना को अपनी बहन रंगोली चंदेल ( Rangoli Chandel ) संग मुंबई पुलिस स्टेशन में पेश होना होगा। इस बात की जानकारी न्यूज़ एंजेसी एएनआई ने एक ट्वीट करते हुए दी है।

धार्मिक भावनाओं को पहुंचाया ठेस

दरअसल, 17 अक्टूबर को कंगना और उनकी बहन के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। दोनों ही बहनों पर साम्प्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप लगाया गया है। जिसके चलते उनके ही ट्वीट का हवाला दिया गया है। कंगना और रगोली पर 124 ए सहित कई और धाराओं को के तहत एफआईआर को दर्ज किया गया है।

जिसके बाद अदालत ने दायर हुई याचिका की जांच करने के लिए बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट ने हिंदी सिनेमा जगत के निर्देशक मुनव्वर अली सय्यद ( Director munawwar ali syed ) की शिकायत पर पुलिस को जांच करने के आदेश दिया था।

वकील ने दी आरोपों की जानकारी

वहीं खबरों की मानें तो निर्देशक मुनव्वर अली सय्यद के वकील का कहना है कि बीते कई समय से अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया के माध्यम से और टीवी चैनलों में इंटरव्यू के माध्यम से नेपोटिज्म का नाम लेकर बॉलीवुड को बदनाम कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका यह भी मानना है कि सोशल मीडिया पर कंगना ने अपने ट्विट्स के माध्यम से कई आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की है।

जिससे समाज का माहौल तो खराब हो रही रहा है,लेकिन साथ ही कई तरह से धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। यही वजह है कि उन पर सुमदायों के बीच तनाव पैदा करने, धार्मिक भावनाओं को जानकर आहत करना और राजद्रोह जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन