बॉलीवुड

फरदीन खान और बेटी नताशा के तलाक पर सास मुमताज ने दिया बयान, बोलीं- वे अलग हो रहे हैं लेकिन…

Fardeen Khan Natasha Divorce: फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा को लेकर खबर थी कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है, अब उनके तलाक पर उनकी सास मुमताज ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि दोनों को तलाक नहीं लेना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2025, 3:15 PM IST
Mumtaz big revealed on daughter natasha and Fardeen Khan Divorce
मुमताज ने बेटी नताशा और दामाद फरदीन खान के तलाक पर दिया बयान

Fardeen Khan Natasha Divorce: एक्टर फरदीन खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी नई फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने तलाक को लेकर। खबर काफी समय से थी कि फरदीन खान और एक्ट्रेस मुमताज की बेटी नताशा दोनों शादी के 20 साल बाद अलग हो रहे हैं। फरदीन और नताशा को लेकर 2023 से ही खबरें आ रही थी कि दोनों अलग रह रहे हैं और सैपरेशन की प्लानिंग कर रहे हैं। इसी पर खुद मुमताज ने बयान दिया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है।

फरदीन खान के तलाक पर सास ने दिया बयान (Fardeen Khan Natasha Divorce)

मुमताज ने हाल ही में ईटाइम्स से बात की। इस दौरान जब उनसे उनकी बेटी नताशा और दामाद फरदीन खान के तलाक और रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “दोनों कह रहे हैं कि वे अलग हो रहे हैं लेकिन वे अभी भी तलाकशुदा नहीं हैं। मैं फरदीन से बहुत प्यार करती हूं। वह मेरे सामने पैदा हुआ था। वे अभी भी पति-पत्नी ही हैं।"

मुमताज ने बताया फरदीन और नताशा हो गए हैं बुड्ढे (Fardeen Khan Wife Natasha)

मुमताज ने आगे कहा, “कुछ भी सीरियस नहीं हुआ है। शायद अब दोनों साथ नहीं रहते। हर शादी में उतार-चढ़ाव आते हैं। वे बहुत ओल्ड हो गए हैं। दोनों मेरी बात नहीं सुनते। कभी-कभी लोग एक-दूसरे के साथ नहीं रहते। बहस होती रहती है।”

मुमताज ने बताया फरदीन खान हैं एक अच्छे पिता (Mumtaz React Daughter Natasha and Fardeen Khan Divorce)

मुमताज ने आगे ये भी कहा कि नताशा और फरदीन को तलाक नहीं लेना चाहिए, क्योंकि उनके बच्चे हैं और उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि फरदीन एक बेहद अच्छे पिता हैं। वह अपने शेड्यूल के अनुसार अपनी शूटिंग के दिन बदलते हैं। वह आज भी मेरी इज्जत करते हैं। मुझे नहीं पता कि वे क्या करना चाहते हैं। अगर वे तलाक भी लेते हैं, तो वे अपने बच्चों की वजह से अलग नहीं होंगे।"

Updated on:
2 Jul 2025, 3:15 PM IST
Published on: