बॉलीवुड

‘मर्डर’ फिल्म की अभिनेत्री सुरभि वंजारा ने समय रैना पर साधा निशाना, बोलीं- तुमने पूरे देश को परेशान कर रखा है

Actress Surabhi Vanzara: अभिनेत्री सुरभि वंजारा समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में नजर आईं, जहां उन्होंने अपने अंदाज में समय रैना पर तंज कसा और पैनलिस्ट कुशाग्र श्रीवास्तव को भी आड़े हाथ लिया।
2 min read
Sep 07, 2026
Murder Film actress Surabhi Vanzara samay raina dig in India Got Latent 2
मर्डर फेम अभिनेत्री सुरभि वंजारा पहुंची समय रैना के शो में (Photo Source- Instagram/therealsurabhivanzara)

Surabhi Vanzara In samay Raina Show: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का रियलिटी टैलेंट शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' (India's Got Latent 2) इन दिनों लगातार विवादों और सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में इस शो के नए एपिसोड में फेमस अभिनेत्री, लेखिका और हास्य कलाकार सुरभि वंजारा पहुंची। जिन्हें शबनम सैयद के नाम से भी जाना जाता है। शो में पहुंचते ही सुरभि ने अपने तीखे तंज और हाजिरजवाबी से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने न सिर्फ होस्ट समय रैना की क्लास लगाई, बल्कि पैनलिस्ट कुशाग्र श्रीवास्तव पर भी करारा तंज कसा।

अभिनेत्री सुरभि वंजारा ने समय रैना को क्या कहा?

एपिसोड के दौरान समय रैना ने सुरभि से मजाक करते हुए कहा कि शायद घर की नौकरानी के न आने से वह मानसिक रूप से परेशान हैं। जब समय ने उनसे पूछा कि क्या वह सामान्य अवस्था में हैं, तो सुरभि ने बिना वक्त गंवाए पलटवार करते हुए कहा, "नहीं, यह सब तुम्हारी वजह से है। तुमसे मिलना आसान नहीं है, समय। यह वाकई मानसिक रूप से परेशान करने वाला है। तुमने तो पूरे देश को ही परेशान कर रखा है।"

समय ने जब बात संभालने की कोशिश करते हुए पूछा कि क्या वह उनसे घबराई हुई हैं या दबाव में हैं, तो सुरभि ने जवाब दिया, "खुद को इतना श्रेय मत दो। मैंने मानसिक रूप से परेशान कहा था, घबराई हुई नहीं।"

सुरभि के इस तीखे अंदाज को देखकर शो में मौजूद राखी सावंत भी बीच में आ गईं और उन्होंने समय को शांत रहने की सलाह देते हुए कहा कि उनके चुटकुले सुरभि पर असर नहीं कर रहे हैं।

पैनलिस्ट कुशाग्र श्रीवास्तव पर कसा तंज

समय रैना के अलावा सुरभि वंजारा ने जज पैनल में बैठे कुशाग्र श्रीवास्तव को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कुशाग्र की तरफ देखते हुए सपाट लहजे में पूछा, "आपका नाम क्या है, महोदय?" इसके बाद उन्होंने चुटकी लेते हुए आगे कहा, "सच में, मुझे नहीं पता। बाकी सबको तो मैं अच्छी तरह जानती हूं।" उनके इस बयान से सेट पर मौजूद अन्य पैनलिस्ट और दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

टीवी और फिल्मों की जानी-मानी हस्ती हैं सुरभि

बता दें, सुरभि वंजारा भारतीय टेलीविजन और सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने 'जस्सी जैसी कोई नहीं', 'हिटलर दीदी' और 'कुबूल है' जैसे सुपरहिट टीवी सीरियलों में काम किया है। इसके अलावा वह 'मर्डर' और 'राज 2' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के बाद उन्होंने लेखन, निर्माण और थिएटर के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

फिलहाल 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का यह खास एपिसोड नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसमें राखी सावंत, अश्नीर ग्रोवर, कुशाग्र श्रीवास्तव और बलराज घई जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं।

Updated on:
07 Sept 2026 09:19 am
Published on:
07 Sept 2026 09:13 am
Also Read
View All