बॉलीवुड

एक किस ने करा दिया रानी मुखर्जी के देवर और नरगिस का ब्रेकअप

इससे पहले भी उनका कई बार ब्रेकअप और पैचअप हो चुका है

2 min read
Apr 25, 2018
Uday and Nargis

अभिनेत्री रानी मुखर्जी के देवर अभिनेता उदय चोपड़ा का फिर से ब्रेकअप हो गया है। उनकी गर्लफ्रेंड नरगिस फाखरी घर छोड़कर भी चली गईं। बता दें कि नरगिस और उदय के बीच पहली बार ब्रेकअप नहीं हुआ है। इससे पहले भी उनका कई बार ब्रेकअप और पैचअप हो चुका है।

मां के साथ उदय के घर में रही रहीं थीं नरगिस:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नरगिस अपनी मां पामेला के साथ उदय चोपड़ा के घर में ही रह रहीं थीं। बताया जा रहा है कि पामेला ने इन दोनों की शादी के लिए हां भी कर दी थी। नरगिस जब भी मुंबई में होती हैं तो वह उदय के घर पर ही रहती हैं। रिपोर्ट के अनुसार हाल में हुए ब्रेकअप के बाद नरगिस ने उदय का घर छोड़ दिया है। उदय के घरवाले नरगिस को भाभी कहकर ही बुलाते हैं।

ये भी पढ़ें

रणबीर कपूर की एक्टिंग देख संजय दत्त को खुद का फ्यूचर लग रहा खतरे में

यह रही ब्रेकअप की वजह:

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नरगिस ने हाल में अपने इंस्टाग्राम पर अमेरिकन डायरेक्टर मैट अलोंजो के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की थी। तस्वीरों में वह मैट का बर्थडे सेलिब्रेट करती आ रही हैं। साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में वह मैट को किस करती नजर आ रही हैं। यह किस ही उदय और नरगिस के बीच ब्रेकअप की वजह बताई जा रही है।

रिलेशनशिप में उतार—चढ़ाव:
उदय और नरगिस के रिलेशनशिप में कई बार उतार—चढ़ाव आए। दोनों के झगड़ों ने कई बार सुर्खियां बटोरी हैं। दोनों के बीच कई बार ब्रेकअप भी हुआ और पैचअप भी हुआ। पहले नरगिस, उदय से शादी करना चाहती थीं तो वो अपने करियर को लेकर गंभीर थे। इसके बाद जब उदय शादी के लिए तैयार हुए तो नरगिस अपने कॅरियर को लेकर गंभीर हो गईं और शादी के लिए मना कर दिया। दोनों के बीच इस बात को लेकर मतभेद हो गए और ये मतभेद दोनों के बीच दूरियों की वजह बन गया। इसके बाद दोनों के बीच फिर से सब सही हो गया था और ये जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही थी लेकिन अब मैट की वजह से इनके बीच फिर से दूरियां बढ़ गईं।

ये भी पढ़ें

‘संजू’ टीजर रिव्यू: इन कारणों से ब्लॉकबस्टर होना तय, रणबीर के कॅरियर की टर्निंग मूवी!
Published on:
25 Apr 2018 04:02 pm
Also Read
View All