बॉलीवुड

तलाक के बाद पहले वेलेंटाइन डे पर Natasa Stankovic ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- तुम खोए नहीं…

Natasa Stankovic Instagram: एक्ट्रेस-मॉडल नताशा स्टेनकोविक ने वेलेंटाइन डे पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देख उनके फैंस हैरान हैं। वो तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं कि ये किसके बारे में बात कर रही हैं। 
2 min read
• •
Updated: 14 Feb 2025, 10:36 AM IST
Natasa Stankovic Instagram cryptic post on Valentine Day 2025 Fans worried
Natasa Stankovic Instagram

Natasa Stankovic Instagram Latest post: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का तलाक हो चुका है। तलाक के बाद दोनों लंबे अरसे तक सुर्खियों में रहे। डाइवोर्स के बाद नताशा का पहला वैलेंटाइन डे है।

इस मौके पर उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखी है इंस्टाग्राम पर अब वो पोस्ट सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई है।

नताशा स्टेनकोविक का क्रिप्टिक पोस्ट

नताशा स्टेनकोविक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ ऐसा लिखा है कि उनके फैंस हैरान हो गए। उन्होंने लिखा- ‘तुम खोए नहीं हो, तुम बस अपने जीवन के एक असुविधाजनक चरण में हो जहां तुम्हारा पुराना रूप चला गया है लेकिन तुम्हारा नया रूप अभी तक पूरी तरह से पैदा नहीं हुआ है। तुम परिवर्तन के बीच में हो।’

किसके बारे में कर रही हैं बातें

Natasa Stankovic post

इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा हैं। वो सोच रहे हैं कि नताशा किसके बारे में बात कर रही हैं। क्या उनका इशारा हार्दिक की तरफ है या फिर वो नए पार्टनर के बारे में बातें कर रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि क्या उन्हें फिर से हार्दिक की याद सता रही है?

6 महीने पहले अलग हुए थे हार्दिक और नताशा 

खैर नताशा किसके बारे में बातें कर रही हैं ये तो पता नहीं चला है। मगर वो अक्सर ऐसी पोस्ट शेयर करती रहती हैं। नताशा और हार्दिक की बात करें तो 6 महीने पहले ही कपल ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट कर दी थी। इससे उनके फैंस को शॉक लगा था। दोनों ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी की वो सहमति से अलग हो रहे हैं।

Natasa Stankovic ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

इसके बाद नताशा को लेकर भी सवाल उठे क्या उनकी वजह से ये रिश्ता टूटा। मगर ये वो दोनों क्यों अलग हुए इसकी जानकारी अभी तक नहीं आई है। दोनों का एक बेटा है अगस्त्य इसकी परवरिश दोनों अलग होने के बाद भी साथ में ही कर रहे हैं।

Updated on:
14 Feb 2025, 10:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब