बिग बॉस 15 के घर में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी शुरू हुई थी। दोनों हमेशा हमेशा अपने पीडीए के लिए चर्चा में रहते हैं। इन दिनों तेजस्वी प्रकाश सोनी लिव के कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में दिखाई दे रही हैं।
यहीं से उनका एक वीडियो आया है। इस वीडियो में वो शेफ विकास खन्ना के साथ एन्जॉय करती हुई दिखीं। इस दौरान शेफ विकास भी तेजस्वी के बालों में लाल गुलाब लगाते हुए नजर आ रहे हैं। ये वेलेंटाइन डे स्पेशल एपिसोड है।