बॉलीवुड

मुंबई में नताशा ने किया हार्दिक को Miss, जैस्मिन वालिया पर भी कसा तंज, लिखा- किसी का सपना…

Natasa Stankovic Hardik Pandya Divorce: नताशा एक बार फिर खुशहाल जिंदगी जीना चाहती हैं, पर हार्दिक को भूल नहीं पाई हैं। उनका पोस्ट फैंस को बेचैन कर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2024, 9:12 AM IST
Natasa Stankovic Hardik Pandya Divorce
Natasa Stankovic Hardik Pandya Divorce

Natasa Stankovic Hardik Pandya Divorce: नताशा इन दिनों मुंबई में हैं। वह क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से अलग होकर अपने घर सर्बिया चली गई थी। उनका बेटा अगस्त्य भी उनके साथ ही रहता है। ऐसे में नताशा हर दिन अपने मन की बातें पोस्ट करती रहती हैं। खबरें हैं कि हार्दिक नताशा से तलाक लेकर ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं। इन खबरों ने पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है। पहले तो नताशा चुप रहीं, पर अब उनका नया पोस्ट देखकर लग रहा है कि उन्होंने हार्दिक और जैस्मिन पर भड़ास निकाली है। नताशा प्यार-प्यार में काफी बड़ी बात बोल गई हैं। जिसे सुनकर उनके फैंस को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।

नताशा ने पोस्ट में अपने सपनों के बारे में लिखा (Natasa stankovic and hardik pandya)

नताशा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह तलाक के बाद अपने फैंस के कॉन्टैक्ट में रहकर हार्दिक पर तंज कसती रहती है। अब नताशा मुंबई में हैं वह इंडिया क्यों आई हैं आखिर उन्हें क्या काम है इसका कोई जवाब सामने नहीं आया है, पर ये सामने आ रहा है कि वह हार्दिक से प्यार काफी करती थी और अब जब वह जैस्मिन को डेट कर रहे हैं तो उसे नताशा बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने जो हार्दिक के साथ सपने देखे थे वह सब टूट गए हैं। नताशा ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है, “आपका नॉर्मल दिन किसी का सपना हो सकता है, तो हर दिन शुक्रगुजार रहें।” अब उनका ये पोस्ट देखने के बाद तो ऐसा ही लग रहा है जैसे नताशा काफी दुखी हैं और इन दिनों काफी कुछ झेल रही हैं और वह अपने सपने की बात कर रही हैं जो उन्होंने अपने पति के साथ देखे थे, पर हार्दिक जैस्मिन के साथ एक नॉर्मल जिंदगी जी रहे हैं जैसे कुछ हुआ ही न हो। अब नताशा के फैंस उनके लिए काफी परेशान हो रहे हैं।

नताशा के लिए सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “नताशा तुम इंडिया आई हो वेलकम।” दूसरे ने लिखा, “हार्दिक से अलग होकर तुम शायद खुश नहीं हो, इसलिए ही मुंबई आ गई हो।” तीसरे ने लिखा, “क्या मुंबई आने के पीछे कोई खास वजह है?” एक अन्य यूजर ने लिखा कि नताशा तुम कभी भी अपने घर आ सकती हो, मुंबई से तुम्हारे पति का गहरा नाता है, पर तुम भी हमारी अपनी हो।” बता दें, नताशा और हार्दिक ने 2020 में शादी की थी। शादी से पहले ही नताशा प्रेग्नेंट थी जिस वजह से पहले कपल ने नॉर्मल शादी की फिर बाद में ग्रैंड वेडिंग की। जो 4 साल में ही टूट गई और 18 जुलाई 2024 को दोनों ने तलाक अनाउंस कर दिया।

Updated on:
3 Sep 2024, 9:12 AM IST
Published on: