बॉलीवुड

मुंबई लौटते ही भारतीय रंग में रंगा हार्दिक पांड्या का बेटा, एक्स वाइफ नताशा ने शेयर की लेटेस्ट फोटो

Natasa Stankovic: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक अपने बेटे अगस्त्य के साथ भारत लौट आई हैं।

2 min read
Sep 05, 2024

Natasa Stankovic And Hardik Pandya Son: इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक अपने बेटे अगस्त्य के साथ भारत लौट आई हैं। तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया चली गई थीं।

वहां जाकर उनका बेटा अगस्त्य सर्बियन कल्चर सीखने लगा था और भारतीय संस्कृति को भूलने लगा था। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। मगर अब इंडिया वापस आने के बाद अगस्त्य फिर से भारतीय रंग में रंगने लगा है।

भारतीय रंग में रंगा हार्दिक पांड्या का बेटा

इसकी जानकारी हमें नताशा के इंस्टा अकाउंट से मिली है। इसमें उन्होंने अपने और हार्दिक पांड्या के बेटे की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अगस्त्य मिट्टी में खिलौनों के साथ खेलता दिख रहा है। इसमें पांड्या फैमिली के दूसरे बच्चे भी दिख रहे हैं।

इसी के साथ नताशा ने एक और स्टोरी इंस्टा पर शेयर की। इस स्टोरी में अगस्त्य एक स्कूल में पढ़ता दिखाई दे रहा है। इसका मतलब है कि अगस्त्य अब शायद सर्बिया वापस न जाए। वो यहीं पर रहकर अपनी पढ़ाई करेगा। 

हार्दिक पांड्या से मिला बेटा

मुंबई वापस आने के बाद अगस्त्य अपने पिता हार्दिक पांड्या से भी मिला था। इसकी एक फोटो ट्विटर पर वायरल है। आपको बता दें कि, अगस्त्य अपने चाचा यानी क्रुणाल पांड्या के घर रह रहा है। मुंबई आने के बाद नताशा खुद उसे उनके घर छोड़कर आई थीं ताकी वो अपने पिता और उनकी फैमिली से मिल सके।

हार्दिक पांड्या और नताशा का तलाक

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के अलगाव की खबरें मीडिया में काफी चर्चा में रही हैं। बताया जाता है कि दोनों के बीच रिश्ता कुछ खास नहीं था। दोनों को बीच काफी मतभेद थे, इसलिए दोनों ने मिलकर अलग होने का फैसला किया। तलाक की अनाउंसमेंट के पहले ही नताशा सर्बिया चली गई थीं।

तभी से ही खबरें आने लगी थीं कि ये दोनों अलग हो चुके हैं और उसके कुछ समय बाद ही दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग होने की बात लोगों से शेयर कर दी थी।

Published on:
05 Sept 2024 11:36 am
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा