सनोज मिश्रा ने कहा- ‘कंगना रनौत को मेरी गुमशुदगी और धमकियों के बारे में पता चला, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर तो पोस्ट किया ही। साथ ही ऑफ कैमरा भी मेरे हक में मदद का हाथ आगे बढ़ाया। इमेरजेंसी एक्ट्रेस कंगना बहुत बोल्ड हैं। कुछ लोगों को उनका बोलना अच्छा नहीं लगता, लेकिन व फ्रंटफुट पर आकर बात करने वाली महिला हैं फिर उनके निजी मामले चाहे कुछ भी हों।’