बॉलीवुड

वरुण धवन के घर आने वाला है एक नन्हा मेहमान, होने वाली है एक और नए सदस्य की एंट्री

वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने वरुण धवन की भाभी जाह्नवी धवन के लिए बेबी शावर का आयोजन कियाl इस अवसर पर कई मेहमानों ने भाग लिया।

2 min read
Mar 21, 2022
वरुण धवन के घर आने वाला है एक नन्हा मेहमान, होने वाली है एक और नए सदस्य की एंट्री

अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रही नताशा दलाल से बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने साल 2021 में शादी की थी। शादी के बाद नताशा, धवन फैमिली से काफी घुल-मिल गई हैं। इसका सबूत है कि, नताशा ने हाल ही में, वरुण की भाभी जाह्नवी के लिए बेबी शावर का आयोजन किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

2021 की शुरूआत वरुण धवन और उनके परिवार के लिए बेहद खास रही, क्योंकि नताशा दलाल के रूप में उनके घर में एक नए सदस्य की एंट्री हुई थी। वरुण और नताशा ने 24 जनवरी 2021 को धूम-धाम से शादी रचाई थी। दोनों बचपन से एक-दूसरे के साथ थे। इन दोनों ने साथ में अपनी स्कूलिंग की थी। हालांकि, वरुण को नताशा से प्यार 12वीं क्लास में बास्केट बॉल मैदान में हुआ था, जब उन्होंने अपनी लेडीलव को टहलते हुए देखा था। वरुण ने कई बार नताशा को प्रपोज किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। वरुण ने हार नहीं मानी और नताशा को उनका प्रपोजल एक्सेप्ट करना पड़ा। इसके बाद ये मैरिड कपल बन गए हैं।

वहीं अब साल 2022 भी धवन परिवार के लिए खास होने वाला है, क्योंकि परिवार में नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हां, आपने सही पढ़ा, मगर आपको बता दे, अगर आप सोच रहे हैं कि वरुण धवन पापा बनने वाले हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वरुण पापा नहीं बल्कि चाचा बनने वाले हैं। यानी की वरुण धवन के भाई और डेविड धवन के बड़े बेटे रोहित धवन ही दूसरी बार पापा बनने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: अब Allu Arjun की बेटी के बाद Mahesh Babu की लाडली ने किया एक्टिंग डेब्यू, पापा की फिल्म में डांस करती आएंगी नजर

इस अवसर पर वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने जाह्नवी के लिए अलीबाग में खास दोस्तों की उपस्थिति में बेबी शावर का आयोजन कियाl इसमें अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी नजर आई। अब अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें अन्य दोस्तों के साथ बेबी शावर में भाग लेते हुए देखा जा सकता है।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, जाह्नवी ने प्रिंटेड सूट पहन रखा है। वहीं, नताशा ब्लैक स्विमवियर में एंजॉय करती दिख रही हैं। अंशुला ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'जाह्नवी धवन और नताशा दलाल को ढेरों प्यारl आप सभी लोग बहुत अच्छे हो। बहुत शानदार हो। 24 घंटे काफी मजेदार रहे।' नताशा दलाल वरुण धवन के परिवार से काफी घुल-मिल गई हैl इसमें जाह्नवी धवन भी शामिल है। उनकी परिवार से नजदीकियां फोटो में साफ नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: कंगना ने अपने 'लॉक अप' में 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए कह दी इतनी बड़ी बात

Published on:
21 Mar 2022 11:01 am
Also Read
View All
‘रामायण’ पर विवादित टिप्पणी के बाद कानूनी पचड़े में फंसे प्रकाश राज, हिंदू भावनाएं आहत करने के आरोप में बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत

‘पंचायत’ के प्रह्लाद चाचा बनेंगे कुंभकरण, 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में फैसल मलिक की एंट्री?

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के पैरों में गिरे भांजे कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा हुईं इमोशनल, सालों की दूरियां हुई खत्म

Dhurandhar BTS Release: ‘धुरंधर 2’ के बाद बड़ा ट्विस्ट, अब सिनेमाघरों में फिर होगा ‘धुरंधर’ का धमाका, आदित्य धर ने किया प्लान

‘बेटे ने नहीं बेटी ने बनाया धुरंधर’ राकेश बेदी ने जब कर दिया था आदित्य धर संग काम करने से मना