बॉलीवुड

दिमागी सड़न वाली फिल्म है ‘धुरंधर 2’, ध्रुव राठी के बयान पर फूटा नवीन कौशिक का गुस्सा, बोले- सबके पास…

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इस समय तूफानी कमाई कर रही है। वहीं, फिल्म को लेकर ध्रुव राठी ने तंज कसा था और इसे प्रोपेगेंडा वाली फिल्म बताया था। अब उसी के बयान पर धुरंधर एक्टर का गुस्सा फूट पड़ा है उन्होंने यूट्यूबर को करारा जवाब दिया है।

2 min read
Mar 24, 2026
ध्रुव राठी के बयान पर नवीन कौशिक का फूटा गुस्सा

Naveen Kaushik reacts after Dhruv Rathee calls Dhurandhar 2 brain rot: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर नोटों की सुनामी ले आई है। महज 5 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 844.76 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर सबको हैरान कर दिया है। लेकिन इस शानदार कामयाबी के साथ ही फिल्म पर 'प्रोपेगेंडा' होने के आरोप भी तेज हो गए हैं। मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने फिल्म को लेकर मोर्चा खोल रखा है, जिस पर अब 'धुरंधर' पार्ट-1 में डोंगा का अहम कलाकार निभाने वाले नवीन कौशिक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ध्रुव राठी के बयान पर ही जमकर पलटवार किया है।

ये भी पढ़ें

मोनालिसा को लेकर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- मां से हो रही थी बात, फिर अचानक फरमान ने…

ध्रुव राठी ने धुरंधर 2 पर कसा था तंज (Naveen Kaushik Angry On Dhruv Rathee)

विवाद की शुरुआत तब हुई जब ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पर 'धुरंधर 2' को 'दिमाग की बकवास' करार दिया। उन्होंने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर पर निशाना साधते हुए उन्हें 'बीजेपी प्रचारक' तक कह डाला। ध्रुव ने एक्स (X) पर लिखा, "मैंने 3 महीने पहले ही कहा था कि आदित्य धर प्रोपेगेंडा करते हैं। पिछली फिल्म में यह हल्का था, लेकिन इस बार ओवरकॉन्फिडेंस में वह खुलकर बोल गए। याद है मैंने कहा था- अच्छी तरह बनाया गया प्रोपेगेंडा ज्यादा खतरनाक होता है? अब तो यह अच्छी बनी भी नहीं।" ध्रुव ने अपने वीडियो के जरिए फिल्म के तथ्यों पर भी सवाल उठाए थे।

ध्रुव राठी को नवीन कौशिक का जवाब (Dhruv Rathee Calls Dhurandhar 2 brain rot)

'धुरंधर' के पहले पार्ट में रहमान डकैत के राइट हैंड 'डोंगा' का यादगार रोल निभाने वाले नवीन कौशिक ने ध्रुव राठी की आलोचना का जवाब दिया है। हालांकि नवीन पार्ट-2 का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन फिल्म की सफलता और विवाद पर उन्होंने 'हिंदी रश' से खास बातचीत की। नवीन ने कहा, "सबके पास बोलने की आजादी है, आप बोल सकते हैं और मैं बहस कर सकता हूं। लेकिन फिल्म को नफरत फैलाने या हिंसा भड़काने का जरिया मत बनाइए। इसे सिर्फ एक फिल्म की तरह देखिए और एन्जॉय कीजिए।"

"हर अच्छी फिल्म में होती है पॉलिटिक्स" (Naveen Kaushik On Dhurandhar 2)

नवीन ने राजनीति के मुद्दे पर बेबाकी से कहा कि जिंदगी का हर पहलू राजनीति से जुड़ा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, "मुझे कोई ऐसी फिल्म दिखाएं जिसमें कोई विचारधारा या पॉलिटिक्स न हो। अगर आप किसी खास नजरिए से देखेंगे, तो आप किसी भी चीज को प्रोपेगेंडा कह सकते हैं। फिल्म एक बहाव है, उसमें बह जाइए, कुछ अच्छा सीखने को मिले तो ले लीजिए।"

पुराना है विवादों का सिलसिला

यह पहली बार नहीं है जब ध्रुव राठी ने आदित्य धर की फिल्म पर निशाना साधा है। दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' का पहला पार्ट आया था, तब भी ध्रुव ने इसे 'झूठा और वाहियात प्रोपेगेंडा' बताया था। उनके मुताबिक, अच्छी फिल्म के जरिए 'झूठ' बेचना और भी खतरनाक होता है। फिलहाल, फिल्म की कमाई और विवाद दोनों ही अपनी चरम सीमा पर हैं।

Published on:
24 Mar 2026 03:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर