24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोनालिसा को लेकर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- मां से हो रही थी बात, फिर अचानक फरमान ने…

Monalisa Father Big Revealed: मोनालिसा ने हाल में एक फरमान खान के साथ एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी जान को खतरा है। अब इसी बीच उनके पिता ने बड़ा राज खोला है और बताया है कि मोनालिसा की उनकी मां से बात हुई थी। लेकिन फरमान ने बीच में ही फोन काट दिया।

3 min read
Google source verification
Monalisa Father Big Revealed On Farman Khan Said my daughter talks her mother after love jihad

मोनालिसा के लव जिहाद के बाद पिता का बड़ा खुलासा

Monalisa Father Big Revealed: महाकुंभ के दौरान रातों-रात सोशल मीडिया सनसनी बनी 'वायरल गर्ल' मोनालिसा ने उस समय हर किसी को चौंका दिया जब उनकी शादी की खबर आई। उन्होंने मुस्लिम फरमान संग भागकर केरल के मंदिर में सात जीने और मरने की कसम खाई। जैसे ही उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर आईं हर कोई हैरान रह गया। लोग इस शादी को लव जिहाद कहने लगे। जिसके बाद उनके माता-पिता ने भी इस शादी पर एतराज जताया और मोनालिसा को नाबालिग कहा। वहीं, जो डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा को काम दे रहे थे उन्होंने भी मोनालिसा के पति फरमान को लेकर कहा था कि ऐसे लोग लड़कियों को बाहर बेचते हैं। इन विवादों के बीच मोनालिसा ने अपनी और फरमान की जान को खतरा बताया था। अब ऐसे में उनके पिता ने इस पूरे मामले पर बड़ा खुलासा किया है और एक राज भी खोला है।

मोनालिसा के पिता ने किया बड़ा खुलासा (Monalisa Father Big Revealed On Farman Khan)

हाल ही में मोनालिसा के पिता ने NDTV से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बहलाया-फुसलाया गया है। उन्होंने कहा, "हमारे साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। हमने मोनालिसा का वह वीडियो देखा जिसमें वह अपनी जान का खतरा बता रही है, लेकिन हकीकत यह है कि हम उसे बचाना चाहते हैं। हमको मालूम है कि दूसरे देशों में लड़कियों को मार देते हैं या तो बेच देते हैं।

हमको पता भी नहीं है वो कहां है? हमारी बेटी को बहलाया-फुसलाया गया है। पिता ने आगे दावा है कि मोनालिसा घर वापस आ रही थी, लेकिन बीच रास्ते से ही उसे गायब कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब तक यह पता नहीं है कि उनकी बेटी सुरक्षित कहां है और किस हाल में है।

सनोज मिश्रा ने फरमान पर लगाए थे जालसाजी के आरोप (Sanoj Mishra On Monalisa and Farman Khan)

इससे पहले मोनालिसा ने एक वीडियो जारी कर बिना नाम लिए आरोप लगाया था कि एक डायरेक्टर (इशारा सनोज मिश्रा की ओर) उनके परिवार को गुमराह कर रहा है और उनके खिलाफ भड़का रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके पिता ने कहा, "हमें कोई क्यों गुमराह करेगा? हम अपनी बेटी की भलाई चाहते हैं।" उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मोनालिसा की अपनी मां से थोड़ी देर के लिए बात हुई थी, क्योंकि उसकी मां की तबीयत बेटी की चिंता में काफी बिगड़ गई है। पिता के मुताबिक, जैसे ही मां-बेटी की बात शुरू हुई, फरमान खान ने अचानक बीच में ही फोन काट दिया।

मोनालिसा ने की थी मां से फोन पर बात (Monalisa talked her mother)

बता दें कि मोनालिसा ने अपनी सफाई में कहा था कि उनका परिवार उन पर किसी और से शादी करने का दबाव डाल रहा था, जिससे बचने के लिए उन्होंने फरमान का हाथ थामा। मोनालिसा का कहना है कि फरमान ने हमेशा उन्हें अपने करियर और सपनों पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया है।फिलहाल, यह मामला अब सिर्फ एक प्रेम कहानी या शादी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें गंभीर आरोप-प्रत्यारोप और सुरक्षा का मुद्दा जुड़ गया है। एक तरफ मोनालिसा अपनी आजादी और फरमान के साथ खुश रहने का दावा कर रही हैं, तो दूसरी तरफ एक पिता की गुहार है जो अपनी बेटी को खोने के डर से कांप रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पारिवारिक विवाद में क्या रुख अपनाता है।