बॉलीवुड

ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच भांजी का टूटा दिल, नव्या नवेली का बॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी संग हुआ ब्रेकअप!

Navya Naveli and Siddhant Chaturvedi Breakup: ऐश्वर्या-अभिषेक के अनबन की खबरों के बीच उनकी भांजी नव्या नवेली का दिल टूट गया है। नव्या नवेली का बॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रिश्ता खत्म हो गया है।

2 min read
Aug 03, 2024
नव्या नवेली- सिद्धांत चतुर्वेदी

Navya Naveli and Siddhant Chaturvedi Breakup: एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम काफी समय से अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली से जोड़ा जा रहा था। नातिन नव्या-सिद्धांत चतुर्वेदी के डेटिंग की खबरें भी आ रही थीं। दोनों को कई जगहों पर एक साथ स्पॉट भी किया गया। इस अफेयर की खबरें तब फैली जब दोनों छुट्टियां मनाने ऋषिकेश गए और वहां से तस्वीरें शेयर कीं। एक बार उन्हें दिवाली पार्टी में एक साथ कार में भी देखा गया था। अब खबर है कि वे अलग हो गए हैं, उनका ब्रेकअप हो गया है। नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी कभी पार्टियों में तो कभी घर पर नजर आते थे। एक बार वे श्वेता नंदा की बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुए थे। एक बार उन्हें गोवा एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में उनके ब्रेकअप की खबरें जरूर आ रही हैं।

नव्या नवेली और सिद्धांत चतुर्वेदी का हुआ ब्रेकअप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नव्या और सिद्धांत आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं। दोनों के बीच काफी अच्छे रिश्ते थे, इसलिए ब्रेकअप के बाद भी वे दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने उनकी दूरियां नोटिस की हैं। दोनों ही इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के पोस्ट को लाइक करते थे। रेड हार्ट ड्रॉप करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है।

यह भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर को गहरी चोट लगने से बिगड़ा चेहरा! खून से लथपथ हुई एक्ट्रेस, गंभीर हालत देख घबराए फैंस

नव्या नवेली मूव ऑन करने की कर रही कोशिश

नव्या नवेली नंदा इंस्टाग्राम पर लगातार अपने पालतू कुत्ते के साथ फोटोज शेयर कर रही हैं। नव्या किताबें पढ़ती हुई नजर आ रही हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने खुश रहने का दूसरा तरीका खोज लिया है।

सिद्धांत चतुर्वेदी वर्कफ्रंट

सिद्धांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई खो गए हम कहां में देखा गया था। इसमें अनन्या पांडे और आदर्श गौरव भी थे।

Updated on:
03 Aug 2024 03:39 pm
Published on:
03 Aug 2024 03:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर