जाह्नवी कपूर द्वारा फिल्म 'उलझ' के सेट के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। फिल्म 'उलझ' की बात करें तो जाह्नवी कपूर की इस फिल्म को सुधांशु सरिया ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में जाह्नवी और गुल्शन देवय्या के साथ रोशन मैथ्यू, मियांग चेंग, राजेश तेलांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और आदिल हुसैन मुख्य किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में पॉलिटिक्स के साथ-साथ नेपोटिज्म पर भी बात की गई है। जाह्नवी कपूर की यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।