88 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र पाजी एक्टिंग से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। धर्मेंद्र अपनी पर्सनल लाइफ में खेती करने का शौक रखते हैं। धर्मेंद्र लोनावला में अपने फार्म हाउस में इस शौक को पूरा करते हुए दिखते हैं। एक्टर ने ऑर्गेनिक खेती करते हुए अपने फार्महाउस के कई फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। इसी बीच उन्होंने अपने फॉर्म हाउस से एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने घर आई खुशखबरी की बात बताई है। दरअसल, धर्मेंद्र ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में एक गाय की तस्वीर शेयर की है, जिसको हाल ही में एक बछिया हुई है। बछिया के घर आने से धर्मेंद्र काफी खुश हैं।