बॉलीवुड

सीएम तीरथ सिंह रावत को अमिताभ बच्चन की नातिन ने दिया जवाब, बोलीं- ‘महिलाओं के कपड़ें नहीं बदलिए सोच’

उत्तराखंड के नए सीएम बने तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के कपड़ों पर कमेंट किया है। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। सीएम ने कहा कि 'घुटने से फटी जीन्स पहनकर लड़कियां समाज को क्या संदेश दे रही हैं?' जिस पर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का रिएक्शन सामने आया है। जो काफी वायरल हो रहा है।

4 min read
Navya Naveli Statement On CM Tirath Singh Rawat Women Wearing Jeans

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से त्रिवेंद्रा सिंह रावत इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में अब तीरथ सिंह रावत ने नए मुख्यमंत्री के रूप में कुर्सी को संभाला है। जब से वह त्रिवेंद्री सिंह रावत की जगह पर आए हैं। तीरथ सिंह रावत तभी से ही लाइम लाइट में बने हुए हैं। लेकिन मुख्यमंत्री बनते ही वह अपने बयानों की वजह से भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं की फटी जींस पहनने पर बयान दिया था। जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री के इस बयान पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली का भी रिएख्शन सामने आया है। जिसके बाद से यह मुद्दा और पर सुर्खियां बंटोरते हुए दिखाई दे रहा है।

लड़कियों के कपड़ों पर क्या बोलें उत्तराखंड मुख्यमंत्री

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि हाल देहरादून में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बतौर चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे थे। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए अचानक से वह महिलाओं के कपड़ों पर बात करने लगे। जिसमें उन्होंने कहा कि आजकल महिलाएं फटी जींस पहनती हैं। जींस में से उनके घुटने दिखते हैं। ये कैसे संस्कार है? यह संस्कार आ कहां से रहे हैं? यही नहीं तीरथ सिंह रावत यह भी पूछते हैं कि इससे बच्चे कहा कहते हैं और आखिर महिलाएं समाज को क्या संदेश देना चाहती हैं?

नव्या नवेली ने का रिएक्शन

सीएम तीरथ रावत का महिलाओं के ऊपर यह बयान सुनते ही अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने इस पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पर फटी जींस पहने एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि हमारे कपड़े बदलने से खुद की मानसिकता बदलो। साथ ही नव्या कहती हैं कि वह रिप्ड जींस पहनेंगी। धन्यवाद और बड़े ही गर्व के साथ पहनेंगी। नव्या यहीं नहीं रूकी उन्होंने सीएम रावत से प्रश्न भी पूछा है। जिसमें उन्होंने कहा कि क्या वह सही माहौल बना सकते हैं?

महिलाओं को देती हैं बढ़ावा

आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं जब नव्या नवेली ने ऐसे बयानों पर अपना पक्ष रखा हो, इससे पहले भी कई बार वह नेताओं के बयानों पर महिलाओं का साथ देती हुईं दिखाई दी हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपना पक्ष बड़ी ही समझदारी के साथ रखथी हुईं दिखाई देती हैं। हाल ही में नव्या ने अपना नया प्रोजेक्ट नवेली लॉन्च किया है। जिसमें उन्होंने महिला सशक्तिकरण को आगे की बात कही है।

कांग्रेस पार्षद ब्रायन मिरांडा भी दे चुके हैं विवादित बयान

वैसे भारत में यह बात बेहद ही आम है कि जब भी किसी लड़की के साथ कोई हादसा होता है। तो गलती उसके चरित्र और कपड़ों में निकाल दी जाती है। ऐसा ही कुछ मानना कांग्रेस पार्षद ब्रायन मिरांडा का भी है। कुछ सालों पहले मुंबई में 19 साल की मणिपुरी छात्रा के साथ रेप हुआ था। जिस पर नेता का कहना था कि ऐसे अपराध इसलिए होते हैं कि मणिपुरी लड़कियां कपड़े ठीक नहीं पहनती हैं।

संजय निरुपम

कांग्रेस सांसद संजय निरुपम का एक बयान आज भी खूब सुर्खियां बंटोरता है। जो उन्होंने भाजपा नेता स्मृति ईरानी के लिए कहा था। संजय निरुपम ने स्मृति पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि वह यह कुछ समय पहले तक टीवी पर ठुमके लगाती थीं और अब कैसे यह चुनाव विश्लेषक बन गई। अपने इस बयान के लिए संजय को काफी अलोचनाओं को सामना करना पड़ा था।

मुलायम सिंह

मुलायम सिंह तब अपनी मर्यादा भूल गए थे। जब रेप के मामले में आरोपी लड़कों के लिए फांसी की मांग की जा रही थी। मुलायम सिंह का कहना था कि लड़कों से तो गलतियां हो जाती हैं। इसमें वह क्या कर सकते हैं। साथ ही उनका कहना था कि शहरों की महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। गांव की औरतों को नहीं, क्योंकि वह शहरों की महिलाओं जितनी आकर्षक नहीं होती हैं।

अभीजीत मुखर्जी का विवादित बयान

निर्भया गैंगरेप के दौरान पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के बेटे अभीजीत मुखर्जी ने कहा था कि ये जो महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। यह डेंटेड-पेंटेड है। यह लड़कियां छोटे कपड़े पहने कर डिस्कों में जाती हैं और इंडिया गेट पर आकर प्रदर्शन करती हैं।

Published on:
18 Mar 2021 08:51 am
Also Read
View All