बॉलीवुड

‘6 बजे हो जाता है पैकअप’ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सलमान खान को लेकर किया खुलासा, बोले- शाम को बैठते हैं सब साथ

Nawazuddin Siddiqui On Salman Khan: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सलमान खान के साथ काम करने को लेकर कई बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि 6 बजे ही पैकअप हो जाता है और शाम को सभी साथ बैठते हैं।
2 min read
Sep 19, 2026
Nawazuddin Siddiqui On Salman Khan shooting set packup 6pm no night shoot
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सलमान खान के साथ काम को लेकर किया खुलासा (Photo Source- Instagram/Nawazuddin_siddiqui)

Nawazuddin Siddiqui On Salman Khan work: बॉलीवुड के वर्सेटाइल और दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ काम करने के अपने अनुभवों पर खुलकर बात की है। फिल्म 'किक' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में सलमान खान के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतने वाले नवाजुद्दीन ने बताया कि सलमान खान के सेट का माहौल बाकी फिल्मों की शूटिंग से कितना अलग, हल्का और मजेदार होता है।

सलमान खान के साथ काम करने में आता है मजा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 'टाइम्स नाउ' संग खास बातचीत की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि आपको आखिर किस खान के साथ काम करने में अच्छा लगात है तो उन्होंने सलमान खान का नाम लिया और मुस्कुराते हुए सेट के कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए। उन्होंने ये भी बताया कि जल्द पैकअप हो जाता है।

नवाजुद्दीन ने कहा, "अच्छा लगता है उनके साथ काम करके, डेफिनेटली! और 'भाई' सलमान खान के साथ तो काम करने में बहुत ही मजा आता है, क्योंकि उनके साथ सेट का माहौल बड़ा ही जबरदस्त और पॉजिटिव बनता है। सबसे अच्छी बात यह है कि शाम 6 बजे ही पैकअप हो जाता है! नाइट शूटिंग अमूमन उनके सेट पर होती ही नहीं है।"

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे बताया कि काम खत्म होने के बाद सेट पर कैसा माहौल रहता है। उन्होंने कहा कि 6 बजे काम सिमटने के बाद शाम के समय सेट की पूरी टीम और कलाकार एक साथ बैठते हैं, बातचीत करते हैं।

'किक' और 'बजरंगी भाईजान' में जमी थी जोड़ी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सलमान खान की जोड़ी जब-जब बड़े पर्दे पर आई है, उसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। फिल्म 'किक' में नवाजुद्दीन ने विलेन 'शिवदेव' का किरदार निभाकर खूब तालियां बटोरी थीं, वहीं 'बजरंगी भाईजान' में पाकिस्तानी रिपोर्टर 'चांद नवाब' के रोल में उनकी और सलमान की जुगलबंदी को आज भी याद किया जाता है।

बता दें, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मैं एक्टर नहीं हूं' (Main Actor Nahin Hoon) है, जिसने 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। वह अब अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 सितंबर को स्ट्रीमिंग हो गई है।

सलमान खान की आने वाली फिल्म

वहीं, सलमान खान के काम की बात करें तो लह इन दिनों देश के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) को होस्ट कर रहे हैं, जिसका शानदार आगाज इसी महीने 6 सितंबर को हुआ है और फिल्मों की बात करें तो सलमान अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल 2026 के आखिर तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।। इसके अलावा, दक्षिण भारत के मशहूर निर्माता दिल राजू और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ उनकी पैन-इंडिया एक्शन फिल्म का नाम कथित तौर पर 'मॉन्स्टर' (Monster) रखा गया है। इस मेगा-बजट फिल्म में लेडी सुपरस्टार नयनतारा उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगी, जिसे ईद 2027 के मौके पर रिलीज करने की योजना है।

Updated on:
19 Sept 2026 10:37 am
Published on:
19 Sept 2026 10:34 am