बॉलीवुड

मिस्ट्री गर्ल के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए नवाजुद्दीन, लिखा: रोम- रोम में बसी है यह..

इस तस्वीर में वे एक विदेशी लड़की के साथ दिखाई दे रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 6:35 PM IST
Nawazuddin Siddiqui
Nawazuddin Siddiqui

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों वेब सीरीज 'सैक्रेेड गेम्स' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस वेब सीरीज को बोल्ड सीन और नवाजुद्दीन की शानदार एक्टिंग के कारण काफी पसंद किया जा रहा है। अब नवाज ने एक और धमाका कर दिया है।

सोशल मीडिया पर एक लड़की संग पोस्ट की तस्वीर:
नववाजुद्दीन ने जो धमाका किया है वह किसी फिल्म में नहीं बल्कि रियल लाइफ में किया है। दरअसल नवाज ने अपने सोयाल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वे एक विदेशी लड़की के साथ दिखाई दे रहे हैं।

ये लड़की मेरे रोम—रोम में बसी है:
नवाजुद्दीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक विदेशी लड़की संग तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ये लड़की मेरे रोम—रोम में बसी है। नवाज के साथ इस मिस्ट्री गर्ल के नजर आने के बाद से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फोटो में वह रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं इस फोटो पर नवाज के फैंस बड़े ही मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,कुक्कू का जादू चल गया भाई।'

पत्नी के साथ संबंध ठीक ना होने की आई थीं खबरें:
बता दें कि पिछले दिनों नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी के बारे में खबरें आई थीं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इतना ही नहीं उन पर अपनी पत्नी की जासूसी करने के आरोप भी लगे थे। हालांकि इस संबंध में नवाज की पत्नी ने भी उनका बचाव करते हुए कहा था कि उनको अपने पति पर पूरा विश्वास है, वह ऐसा काम नहीं कर सकते। अब नवाज के साथ मिस्ट्री गर्ल को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब