बॉलीवुड

चिरंजीवी की फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, स्क्रिप्ट पर चल रही है चर्चा

बॉबी द्वारा निर्देशित अनटाइटल फिल्म जल्द ही चिरंजीवी के साथ बॉलीवुड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी साथ नजर आएंगे, जिसमें वो खलनायक ही भूमिका निभाएंगे
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2021, 10:20 AM IST
Nawazuddin Siddiqui Megastar Chiranjavi
Nawazuddin Siddiqui Megastar Chiranjavi

नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी के खाते में इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट हाथ लगे हैं। जिसके साथ ही अब वो अपनी 154वीं फिल्म पूरी करने जा रहे हैं। अब वो जल्द ही एक और फिल्म करने की तैयारी में हैं, इस अपकमिंग फिल्म को बॉबी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ बॉलीवुड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी साथ नजर आएंगे, हालांकि फिल्म में उनका नेगेटिव रोल होगा।

जानकारी के अनुसार निर्देशक बॉबी के द्वारा निर्देशित की जाने वाली इस फिल्म को अभी तक कोई नाम नही दिया गया है लेकिन इसकी स्क्रिप्ट पूरी तैयार हो चुकी है और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इस अनटाइटल फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुना दी गई है जिसमें वो खलनायक के रोल को करने के लिए काफी इम्प्रेस हो चुके हैं। यदि मेकर्स और एक्टर के बीच की बाते ठीक रहती है तो जल्द ही नवाजुद्दीन और चिरंजीवी जैसे दो बड़े स्टार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

सोनाक्षी सिन्हा को भी पुलिस ऑफिसर का किरदार

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को भी पुलिस ऑफिसर के किरदार के लिए चुने जाने पर विचार चल रहा है, हालांकि अभी इस बात को लेकर उनसे कोई बातचीत नही हुई है।

दोनों स्टार के वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही बोले चूड़ियां फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिनके साथ लीड रोल में ,तमन्ना भाटिया काम कर रही है, वहीं चिरंजीवी भी कोरातल्ला शिवा के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म आचार्य में नजर आ रहे। यह फिल्म 13 मई को रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिल्म को रोक दिया गया है। चिरंजीवी के साथ फिल्म में पूजा हेगड़े राम, काजल अग्रवाल, और चरण भी लीड रोल में होंगे।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन