बॉलीवुड

NCB ने एक्टर Arjun Rampal के घर मारी रेड, समन जारी कर गर्लफ्रेंड संग बुलाया पूछताछ के लिए

ड्रग मामले में जांच कर रही एनसीबी ने आज दोपहर एक्टर अर्जुन रामपाल ( Arjun Rampal ) के घर छापेमारी की है। जिसके बाद उनके और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ( Gabriella ) के नाम समन जारी किया है। अधिकारियों ने 11 नवंबर को दोनों की पूछताछ के लिए बुलाया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2020, 5:09 PM IST
NCB raid the house of actor Arjun Rampal
NCB raid the house of actor Arjun Rampal

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput Case ) मौत केस में हो रही ड्रग्स मामले की जांच आगे बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक कई सेलेब्स का नाम इस मामले में सामने आ रहा है। वहीं आज यानी कि सोमवार की दोपहर एनसीबी ने जांच को आगे बढ़ाते हुए एक्टर अर्जुन रामपाल ( Arjun Rampal ) के घर पर छापा मारा है। अधिकारियों ने कई घंटों तक अर्जुन के घर की तलाशी ली है। बताया जा रहा है कि अभिनेता एक नहीं बल्कि तीन ठिकानों पर एनसीबी के अधिकारियों ने छापेमारी की है। जिसमें अंधेरी, खार, और बांद्रा के इलाके शामिल हैं।

एनसीबी ने छापेमारी के साथ ही अर्जुन रामपाल के घर से उनके गैजेट्स को जब्त कर लिया है। साथ ही उनके नाम समन भी जारी कर दिया है। जिसमें 11 नवंबर को अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ( Gabriella ) को पूछताछ के लिए एनसीबी के दफ्तर जाना होगा। जानकारी के अनुसार एक्टर के ड्राइवर से भी अधिकारियों ने पूछताछ की है। ड्रग मामले की जांच कर रही एंजेसी का कहना है कि अगिसिलाओस नशीले पदर्थों की सप्लाई किया करता था। इस चेन में कई और लोग भी शामिल है।

आपको बता दें अगिसिलाओस कोई और नहीं बल्कि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला का भाई है। एनसीबी ने जब उनके घर छापेमारी की थी। तो उस दौरान अधिकारियों को चरस और अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की गई थी। अगिसिलाओस ( Agisilaos Demetriades ) को मुंबई के लोनावाला से गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि इसी आधार पर एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर छापेमारी की थी और अधिकारियों के पास कई सबूत भी मौजूद है।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब