खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान निर्माता के दौरान 717.1 ग्राम गांजा चरस, और 95.1 ग्राम एमडी पाया गया है। बताया जा रहा है कि बाज़ार में इसकी कीमत 3 लाख 610 रुपए हैं। वहीं शबाना सईद को एनसीबी के अधिकारियों ने गुलमोहर क्रॉस रोड में स्थित घर से अरेस्ट किया है। इस पूरे मामले में वाहिद अब्दुल कादिर शेख सुल्तान आरोपी पाए गए हैं। जिससे ड्रग्स खरीदा गया था। बताया जा रहा था शबाना सईद पर एनडीपीएस अधिनियम का नोटिस यू / एस 67 जारी किया गया था और उसके बयान को दर्ज करने के बाद, उन्हें गिरफ्तार किया गया है।