बॉलीवुड

‘जुग जुग जियो’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रो पड़ीं नीतू कपूर, कहा- बेटे रणबीर ने अब तक नहीं देखी फिल्म

फिल्म 'जुग जुग जियो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया यूजर्स उसे पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए नीतू कपूर करीब नौ साल बाद फिल्मी दुनिया में कदम रख रही हैं। लंबे समय के बाद दर्शकों को उनक एक्टिंग देखने को मिलेगी।
2 min read
neetu kapoor gets emotional at jug jugg jeeyo trailer launch event
neetu kapoor gets emotional at jug jugg jeeyo trailer launch event

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया जहां 'जुग जुग जियो' की स्टार कास्ट मौजूद थी। इस दौरान नीतू कपूर भावुक हो गईं।

एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं तुमसे ज्यादा किसी और की आभारी नहीं हो सकती करण। तुमने मुझे प्रेरित किया और कहा कि मुझे दोबारा काम करना शुरू करना चाहिए. ये मेरे लिए सबसे अच्छा फैसला था। आखिरकार हमने फिल्म को पूरा किया। मुझे यकीन है कि चिंटूजी जहां भी हैं, फिल्म देख रहे हैं और बहुत खुश होंगे।

नीतू कपूर ने कहा, 'ऋषिजी मुझे हमेशा बिजी रखते थे चाहे वह ट्रैवल हो या घर। उनके निधन के बाद मेरे बच्चों ने कहा कि मुझे कुछ करना चाहिए और घर खाली नहीं बैठना चाहिए। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं फिल्मों में वापसी करूंगी। जब करण (जौहर) ने मुझे फिल्म ऑफर की, तो मैंने उनसे कहा कि स्क्रिप्ट पढ़कर मुझे सुनाए। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता को कॉल किया और जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो मुझे अपना रोल बहुत पसंद आया। मैंने तुरंत फिल्म को हां कह दिया।'

नीतू ने ऋषि कपूर के निधन के दौरान किन हालातों का सामना किया उसके बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि 'मैं भावनात्मक रूप से बहुत सारी चीजों से गुजर रही थीं और कहीं न कहीं फिल्म ने मुझे सदमे से बाहर आने में मदद की। मैं करण और राज को धन्यवाद देती हूं, कि उन्होंने मुझे फिर से कैमरा फेस करने और एक्टिंग करने के लिए सपोर्ट किया। इमोशनली ये मेरे लिए बहुत मुश्किल वक्त था। अब ट्रेलर आउट हो गया है। मेरे बेटे रणबीर ने मेरी अब तक कोई फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मुझे यकीन है कि वो इसे पसंद करेगा।

यह भी पढ़े- तारक मेहता शो में होगी दया बेन की वापसी! दिशा वकानी ने मेकर्स के सामने रखीं ये 3 शर्तें

‘जुग जुग जियो’ में कियारा आडवाणी, वरुण धवन, अनिल कपूर भी दिखेंगे। अनिल कपूर फिल्म में नीतू कपूर के पति की भूमिका में होंगे। यह फिल्म 24 जून को प्रदर्शित होगी। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 स्टूडियोज द्वारा किया गया है और निर्देशन राज मेहता ने किया है।

Updated on:
23 May 2022 04:41 pm
Published on:
23 May 2022 04:36 pm
Also Read
View All
‘मुझे लगा मैं मरने वाली हूं’, कैंसर की खबर ने तोड़ दिया था मनीषा कोइराला को, बोलीं- ‘वो रात ‘सबसे अकेली और लंबी थी’

Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान