बॉलीवुड

अभिनेत्रियों की ब्रेस्टफीडिंग की फोटोज का उड़ाया गया मज़ाक, क्या आपको भी लगता है इन तस्वीरों में कुछ गलत?

बॉलीवुड और टीवी की कई अभिनेत्रियों को ब्रेस्टफीडिंग के चलते काफी ट्रोल किया गया। यही नहीं बच्चे को ब्रेस्टफीड करवाते हुए जब इन अभिनेत्रियों ने तस्वीरों को शेयर किया तो लोगों ने कई भद्दे कमेंट्स किए और उन्हें अश्लील बताया। देखें इन एक्ट्रेसेस की ये तस्वीरें।

3 min read
Neha Dupia To Amy Jackson Breastfeeding Photo they got trolled

नई दिल्ली। भारत में महिलाओं की दशा के बारें में हर कोई जानता है। आज भी महिलाएं यहां खुद सुरक्षित नहीं महसूस करती हैं। यही नहीं हर मोड़ पर महिलाओं को यहां अपने-अपने पैमाने पर लोग मापते आए हैं। हैरानी की बात ये है कि भारत में महिलाओं को बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग को भी एक बड़ी समस्या बताया गया है। भारत में अगर महिलाएं बाहर ट्रेवल करती हैं या फिर पब्लिक प्लेस में होती हैं तो उसके लिए अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराना बहुत मुश्किल सा हो जाता है। लोग उसे अश्लील या गलत मनाने लगते हैं। ऐसा नहीं है कि ये समस्या आम महिलाओं के साथ ही है। इनका शिकार बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस भी हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंंने इस मानसिकता का सामना बड़ी ही बखूबी से किया है। चलिए आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारें में बताते हैं।

नेहा धूपिया

एक्ट्रेस नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शादी के बाद उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया था। जिसके साथ अक्सर वो सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। कुछ समय पहले ब्रेस्टफीडिंग करते हुए नेहा धूपिया ने बेटी मेहर संग एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके बाद लोगों ने उनकी खूब अलोचना की थी।

लीजा हेडन

एक्ट्रेस लीजा हेडन अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लीजा को उनकी तीसरी बार मां बनने पर खूब ट्रोल भी किया गया था। वहीं जब लीजा ने ब्रेस्टफीड कराते हुए अपने बच्चे संग तस्वीर पोस्ट की थी तो उस तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया था।

एमी जैक्सन

अक्षय कुमार की एक्ट्रेस एमी जैक्सन भी एक बच्चे की मां बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर एमी ने एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटे हुए अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड करवाते हुए दिखाई दी थीं। जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।

सेलिना जेटली

साल 2012 में एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। जब एक्ट्रेस ने ब्रेस्टफीड करवाते हुए बच्चे संग तस्वीर पोस्ट की थी। तब लोग ने कमेंट करते हुए उन्हें अश्लील बताया था। साथ ही कमेंट में शर्मनाक बातें लिखी थीं।

शिखा सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर ब्रेस्टफीड को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। टीवी का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस शिखा सिंह को ब्रेस्टफीडिंग करवाते हुए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था।

Published on:
31 Jul 2021 07:57 pm
Also Read
View All